फ्रिज में बर्फ कितनी देर में जमती है|बर्फ बनाने का सबसे तेज तरीका

 फ्रिज में बर्फ कितनी देर में जमती है?


फ्रिज मुख्य घरेलू उपकरणों की गिनती में आता है ये हमारे खाने पीने के सामानो को ख़राब होने से बचाता है वे भी लम्बे समय के लिए|फ्रिज मे बर्फ सही समय पर जमने मे बिजली का रोल काफ़ी ज़रूरी होता है फिर भी अगर फ्रिज मे गैस और अन्य समस्या नहीं है तो 4 से 5 घंटे मे बर्फ जम जाती है|

फ्रिज मुख्य रूप से मैकेनिकल सिद्धांत पर कार्य करता है परन्तु ऑपरेटिंग सिस्टम बिजली से संचालित होता है फ्रिज में हम बर्फ फ्रीज़र कम्पार्टमेंट में जमाते है|




ये ऊपरी हिस्से में होता है अक्सर लोग प्रश्न पूछते है फ्रिज में बर्फ कितनी देर में जमती है? तो इसका सीधा उत्तर देना आसान नहीं है ये कई बातो पर निर्भर करता है|

गर्मियों में तापमान ज़्यादा रहता है इस कारण से इसका इस्तेमाल ज़्यादा होता है उस समय हमें घर पर ज़्यादा बर्फ चाहिए होती है इसके आलावा पडोसी भी बर्फ की मांग करते है क्यूंकि उनके पास फ्रिज नहीं होता है तो हम चाहते है बर्फ तेजी से जम जाये आज के आर्टिकल में जानेगे|

फ्रिज में बर्फ कितनी देर में जमती है?


फ्रिज में बर्फ जमने में देरी के कुछ कारण होते है जिसके कारण फ्रिज चलने पर भी बर्फ की समस्या आती है जो निम्न है ---

   Table of Contents
  -------------------------------

1- बिजली का सही ना आना

2- फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हुआ है

3- फ्रिज की गैस लीक है

4- फ्रिज का कंप्रेसर ख़राब हो गया है

5- बर्फ देरी से जमने के उत्तरदायी कारण

6- फ्रिज कमरे में रखा है

7- फ्रिज कंप्रेसर सही क्षमता का ना होना

8- कैपिलरी ट्यूब चॉक होना

9- फ्रिज तापमान सही सेट ना होना

10- फैन मोटर की स्पीड कम होना

11- एल्युमीनियम के बर्तन में बर्फ ना जमना

12- फ्रिज को बार बार खोलना

FAQ

CONCLUSION


1- बिजली का सही ना आना?


 बिजली मुख्य स्रोत होता है फ्रिज चलने में ऐसे में यदि बार बार बिजली जा रही है तो बर्फ जमने में समय लग सकता है ये समस्या शहरो की अपेक्षा गावों में ज़्यादा होती है जहा घंटो घंटो बिजली जाने पर नहीं आती है|

लगातार बिजली अगर आती है तो बर्फ जमने में समस्या नहीं आती है एक उदाहरण से समझते है यदि आपका फ्रिज 2 घंटे लगातार चला बर्फ की परत जमने लगी लेकिन बिजली 4 घंटे चली गयी तो ऐसे में जो बर्फ जमना शुरू हुई वे समाप्त हो जाएगी पिघल जाएगी इसलिए बिजली भी काफ़ी निर्भर करता है आपकी बर्फ जमने में|

ख़रीदे - v-guard voltage stablizer


2-फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हुआ है?


बर्फ देरी से जमने में ये कारण भी उत्तरदायी होता है जब फ्रिज पुराना हो जाता है तो अक्सर फ्रिज का दरवाजा जंग से गल जाता है वे ठीक से बंद नहीं होता है ऐसे में ठंडी हवा बाहर आने लगती है बर्फ देरी से जमने लगती है|                 
                                         

3)-फ्रिज की गैस लीक है?


फ्रिज मे बर्फ देरी से जम रही है तो गैस लीकेज हो सकती है क्यूंकि काम गैस से भी इस तरह की समस्या देखने को मिलती है आपको मैकेनिक से गैस चेक करवाना है|




4)-फ्रिज का कंप्रेसर ख़राब हो गया है?


फ्रिज का कंप्रेसर काफ़ी महत्वपूर्ण है फ्रिज मे ये प्रेशर पैदा करता और गैस को सारे भागो मे पंहुचाकर ठंडक देता है कंप्रेसर मे सामान्यतया प्रेशर 500 psi रहता है यदि ये इससे कम 300 psi रह जाता है तो बर्फ देरी से जमती है या बिलकुल कम आती है इससे बिजली खपत बढ़ जाती है इस तरफ की समस्या को चेक करने के लिए मैकेनिक को बुलाना पड़ता है|

यदि कंप्रेसर का 250 या 300 psi प्रेशर है तो सर्दी मे कूलिंग आएगी लेकिन गर्मीयों मे बर्फ जमने मे समस्या आएगी आपको नया कंप्रेसर लगाना पड़ता है|



5)-बर्फ देरी से जमने मे उत्तरदायी कारण ---


बर्फ देरी से जमने मे तकनीकी कारण तो होते hi है साथ hi अन्य कारण हमारी वजह से भी होते है जो रखरखाव से ठीक हो सकते है ---

1-फ्रिज को खुले हवादार स्थान पर ही रखे

2-फ्रिज को किचन या गर्म स्थान से दूर ही रखे

3-फ्रिज को दीवार से दूर रखे ताकि हवा कंडसर की आसानी से निकल जाये क्यूंकि कूलिंग इससे प्रभावित होती है|

4-फ्रिज मे कवर ना लगाए क्यूंकि आजकल के फ्रिजो मे कंडसर कॉइल फ्रिज की साइड बॉडी मे रही है इसको कवर करने से गर्मी नहीं निकल पाती है देर से बर्फ जमती है|

5-फ्रिज का तापमान सही सेट ना होना भी देरी से बर्फ जमने का कारण बनता है थरमोस्टेट की सेटिंग इस प्रकार रखे -

सर्दी    ----      0-3 नंबर

बरसात  --     3-6 नंबर

गर्मी      -       6-9 नंबर

6-कुछ फ्रिजो मे कंडसर कॉइल को ठंडा करने के लिए फैन मोटर का प्रयोग होता है ये फैन किसी कारण से नहीं चलता है तो बर्फ देरी से जमती है ये बड़े पेप्सी फ्रिज मे फैन लगे होते है|



6)-फ्रिज कमरे में रखा है?

फ्रिज जब कूलिंग करता है तो उसके अंदर से गर्मी निकाली
(कंडसर कॉइल) जाती है अगर आप फ्रिज को कमरे में रखते है तो हीट निकलने में समस्या आती हे|इसके कारण कंप्रेसर ट्रिप करता हे बार बार और बर्फ जमने की समस्या आने लगती हे|



इस समस्या के लिए आप फ्रिज को किसी खुलेदार स्थान पर रखे ताकि इसके कंडसर कॉइल की साइड ठंडी हो सके|


7)-फ्रिज कंप्रेसर सही क्षमता का ना होना?


फ्रिज में सही कूलिंग के लिए सही कंप्रेसर की क्षमता का होना अत्यंत आवशयक होता है ये लीटर के हिसाब से लगाए जाते है अगर आप छोटे क्षमता का कंप्रेसर बड़े फ्रिज में लगा देते है तो बर्फ देरी से जमने की समस्या भी आने लगती है|


कुछ कंप्रेसर की जानकारी दी जा रही है जिससे आपको कोई समस्या ना आये -

> 100 लीटर से 200 लीटर फ्रिज - 1340 टेकमशाह कंप्रेसर

> 200 से 300+ लीटर फ्रिज - 1365 टेकमशाह कंप्रेसर





 8)-कैपिलरी ट्यूब चॉक है?


अगर बात करें तो ये फ्रिज की सबसे जशन समस्याओं में से एक है ये फ्रिज बंद करने के कारण, या कैपिलरी में तेल आने के कारण गैस का प्रवाह रुक जाता है जिसके कारण फ्रीज़र के कुछ हिस्सों में बर्फ जमती है व कुछ में नहीं साथ ही कंडसर कॉइल भी ठंडा हो जाता है इस समस्या के समाधान के लिए कैपिलरी ट्यूब फ्लश की जाती है या नयी लगायी जाती है|





9)-फ्रिज तापमान सही सेट ना होना?


फ्रिज में बर्फ देरी से जमने में ये तापमान सेटिंग कम होना भी कारण जिम्मेदार होता है ये अगर कम पर सेट होता है तो फ्रिज का तापमान जल्दी प्राप्त हो जाता है जिससे कंप्रेसर कुछ समय चलकर बंद हो जाता है कम समय बंद चालू होने पर बर्फ देरी से जमने लगती है नीचे बताई गयीं सेटिंग को करके आप फ्रिज को बेहतर तरीके से सेट कर सकते है जो सेटिंग है वे सभी सीजन पर कार्य करती है|

सर्दी    --     0-3    नंबर


बरसात  -     3-6     नंबर


गर्मी      ---    6-9     नंबर

*अधिकतम सेटिंग जिसमे बर्फ तेजी से जमा सकते है लेकिन इसमें बिजली खपत भी खूब होती है क्यूंकि कंप्रेसर लगातार कार्य करता है*

10)-फैन मोटर की स्पीड कम होना?


ये फैन मोटर फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में लगाया जाता है जो फ्रिज के फ्रीज़र चेम्बर में फिट होता है ये ठंडी हवा में फ्रिज के ऊपरी व निचले भागो में पंहुचाता है लेकिन कभी इसकी गति कम होने पर नीचे ठंडक नहीं जा पाती है इसके आलावा फ्रीज़र में भी बर्फ देरी से जमने की समस्या भी आने लगती है तो अगर कभी बर्फ देरी से जमने की समस्या हो तो आप इस फैन की स्पीड को भी चेक करें या करवाये|



11- एल्युमीनियम के बर्तन मे बर्फ ना जमाना?


आपके फ्रीजर मे बर्फ देरी से जमने की समस्या हो रही है आपको बर्फ ज़माने के लिए प्लास्टिक बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि एल्युमीनियम बर्तन का प्रयोग करना चाहिए इसमें बर्फ तेजी से जल्दी जम जाती है क्यूंकि एल्युमीनियम का ही फ्रीज़र होता है और एल्युमीनियम का ही बर्तन एक समान धातु होने के कारण बर्फ जल्दी जमती है|







12-+फ्रिज को बार बार खोलना?

फ्रिज का दरवाजा बंद रहने से कूलिंग अच्छी बनी रहती है यदि आप या आपका बच्चा फ्रिज का दरवाजा बेवजह बार बार खोल रहे है तो ठंडक बाहर आने लगती है जिससे बर्फ देरी से जमती है व ऐसा करने से बिजली बिल में बढ़ोतरी भी होती है इसलिए बार बार दरवाजा फ्रिज का ना खोले संभव हो एक बार में ही फ्रिज से फ्रिज में रखी वस्तुओ को निकाले|

FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?


प्रश्न - फ्रिज मे कूलिंग नहीं आ रही है?

उत्तर - गैस कम है, कंप्रेसर प्रेशर कम है,गैस चॉक, फ़िल्टर के पास लीकेज है आदि कारण हो सकते है या गैस लीक सामान्यतया कारण होती है|

प्रश्न-फ्रिज कंप्रेसर ख़राब क्यों होता है?

उत्तर - फ्रिज का कंप्रेसर ख़राब होने के कारण निम्न होते है --

1-वोल्टेज सही ना आना वोल्टेज का उतार चढ़ाव से भी कंप्रेसर की वाइंडिंग ख़राब या जल जाती है|

2-रिले ओवरलोड का ख़राब हो गया है 

3-गलत रखरखाव --गरम चीज़ो के पास फ्रिज रखना इससे कंप्रेसर को ज़्यादा कार्य करना पड़ता है, बार बार फ्रिज को शिफ्ट करना, गलत वायरिंग आदि कारण|

प्रश्न - फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए?

उत्तर -फ्रिज को सही तापमान नंबर पर चलाना चाहिए वैसे ये सेटिंग होती है सर्दी में 0-3 नंबर, बरसात में 3-6 नंबर, और 6-9 नंबर पर चलाये अधिक गर्मी में|अगर आप 9 नंबर पर चलाते है फ्रिज को तो कंप्रेसर ज़्यादा ठंडक बर्फ जमायेगा और इसके आलावा बिजली खपत में भी वृद्धि होंगी|मेरा सुझाव है आप गर्मियों में 7 नंबर पर चलाये|

प्रश्न - फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण?

उत्तर-फ्रिज में गैस खत्म होने के लक्षण में ठंडक ना होना कारण होता है इसके आलावा कंप्रेसर का प्रेशर कम होना, गैस लीकेज होना, कंडसर लीकेज होना आदि|

प्रश्न- फ्रिज का गैस कितने साल तक चलता है?

उत्तर-फ्रिज का गैस कभी समाप्त नहीं होता है जब तक की कही किसी स्थान से गैस लीक ना हो वे 40 साल से ऊपर तक चल सकती है ऐसे फ्रिज भी है मैंने कई देखे है

प्रश्न- फ्रिज में गैस है या नहीं कैसे पता करें?

उत्तर-फ्रीज़र में बर्फ कम आती है, कंडसर कॉइल ठंडी होने लगती है, लीक वाले स्थान पर आयल आ जाता है, कंप्रेसर के पास डिस्चार्ज लाइन ठंडी हो जाती है आदि|

प्रश्न - फ्रिज में बर्फ नहीं जम रही है?

उत्तर- फ्रिज में गैस लीक हो गयीं है, गैस चॉक है, कंप्रेसर पंपिंग डाउन है, फ्रिज गर्म स्थान पर रखा है,कंप्रेसर बार बार ट्रिप भी कर रहा है|

प्रश्न- फ्रिज को दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए?

उत्तर-फ्रिज को दीवार से हटाकर रखना चाहिए जिससे कंडसर कॉइल की गर्मी निकल सके ये दूरी 4 इंच तो कम से कम होनी ही चाहिए संभव हो तो फ्रिज को खुले खाली स्थान पर रखे जहा वायु वेंटीलेशन का आवागमन ठीक हो|

निष्कर्ष-CONCLUSION 

इस लेख मे आपको बताया की फ्रिज मे बर्फ कितनी देर मे जमती है इसके कई सारे कारण जिम्मेदार होते है हमने कुछ कारण बताये है जैसे बिजली का लगातार ना आना, फ्रिज दरवाजा ख़राब या ठीक बंद ना होना, आदि कुछ कारण है अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो शेयर करना कोई प्रश्न हो तो कमेंट ज़रूर करना में उत्तर देने की कोशिश करुगा आपको मै|


                                                      

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.