प्रीतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

 प्रीतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?


आज के समय में हर कोई सरकारी नौकरी पाना चाहता है स्कूली शिक्षा के पश्चात उसके पास नौकरी का विकल्प होता है या प्राइवेट नौकरी करें जिसमें पास पैसा कम है परिवार का खर्चा उठाना इसमें संभव नहीं है|वही सरकारी नौकरी भी विकल्प होता है



प्रीतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?


आपको इसमें पास होने के लिए एक प्रीतियोगी परीक्षा पास करनी पडती है लेकिन इसमें कॉम्पिटिशन बहुत अधिक होता है तों सवाल उठता प्रीतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कैसे करें|

स्कूल की पढ़ाई में केवल आपको अपनी बुक को ही पढ़ना पड़ता है लेकिन प्रीतियोगी परीक्षाओ में अन्य सारे टॉपिक मिक्स होते है जैसे करंट अफेयर्स, रिजनिंग आदि तों ऐसे में इस एग्जाम को निकालना कठिन हो जाता है|

लेकिन अपको चिंता करने की अवश्यकता नहीं है आपको आज हम इसी की जानकारी देंगे कि आप कैसे तैयारी करें जिससे आप इसमें कामयाब हो जाये चलिए जानते है|


      Table of Content
     ---------------------------

1-आत्मविश्वास बनाये रखे

2-एग्जाम से सम्बंधित सिलेबस साथ रखे

3-सहपाठीयों से एग्जाम से जुडी जानकारी लेते रहे

4-पढ़ने का टाइम टेबल अवश्य बनाये

5-परीक्षा डेटशीट के अनुसार समय तालिका बनाये

6-खाने पीने में संतुलित भोजन ले

7-पढ़ाई के साथ रिवीज़न अवश्य करें

8-पढ़ाई के बीच में आराम करें

9-नींद का ध्यान रखे

10-परीक्षा के दौरान पॉजिटिव माइंड से रहे

11-परीक्षा नोट्स को अवश्य बनाये

12-नयी चीज़ो (टॉपिक) से अपडेट रहे

13-पिछले साल के प्रश्न पत्र को अवश्य देखे

14-नेगटिव लोगो से दूर रहे

15-अपने नोट्स को खुद बनाये

16-परीक्षा से पूर्व सही स्थान का चुनाव करें

17-परीक्षा की तैयारी किस समय करें

18-परीक्षा से सम्बंधित पुस्तके पढ़े

19-उन लोगो से मिले जिन्होंने वे एग्जाम पास किये है

20-समय को बर्बाद ना करें

21-सिलेबस को डे बाई डे बाटे

22-ऑनलाइन प्लेटफार्म से स्टडी ट्रिक ले

23-रूचि के अनुसार पढ़े

24-करंट अफेयर्स बुक्स को साप्ताहिक ले

25-रोज़ाना अख़बार को पढ़े

26-न्यूज़ को भी देख

27-ज़्यादा लोगो से संपर्क रखे

28-मोबाइल का इस्तेमाल कम करें

29-FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

30-निष्कर्ष-CONCLUSION 


1)-आत्मविश्वास बनाये रखे?


आपको अपने ऊपर विश्वास होनी ज़रूरी है कि मै इस एग्जाम को पास कर लुगा ये मन मै विश्वास ही आपको एग्जाम में पास व अच्छे नंबर दिलवा सकता है|

आत्मविश्वास बनाये रखे?


सारा ही खेल विश्वास का है एक उदाहरण से समझते है अगर आपने रात में सोच लिया सुबह 10 किमी दौड़ना है तों आप दौड़ लोगे सुबह अगरमन में शंका होंगी तों आप नहीं कर पाएंगे|इसलिए सदैव आत्मविश्वास से पूर्ण रहे अपना बेस्ट दे एग्जाम में आप सफल अवश्य होंगे|



2)-एग्जाम से सम्बंधित सिलेबस साथ रखे?


एग्जाम में सफल होना है तों तों आपको सिलेबस आपने साथ रखना चाहिए इससे आप बीच बीच में सिलेबस देख पाएंगे इससे आपको याद हो जायेगा की किस किस टॉपिक से प्रश्न आ रहे है|




कोई भी चीज आपके सामने रहती है या फिर आप उसको दिन में कई बार आते जाते देखते है तों वे याद हो जाती है एक उदाहरण से जान लेते है जैसे आपने कोई पेपर दीवार पर चिपका दिया की बिजली का बिल महीने की तरीख को जमा करना है व अंतिम तारीख है तों आपको याद हो जाता है किस तारीख में बिल जमा करना है|

ठीक उसी प्रकार सिलेबस को साथ रखने से आप खाली समय में बार बार चेक कर पाएंगे जो आपको याद हो जायेगा सिलेबस में क्या क्या आएगा ये काफ़ी पावरफुल तरीका है किसी भी एग्जाम में टॉप आने का आप इसका करें|

3)-सहपाठीयों से एग्जाम से जुडी जानकारी लेते रहे?


अपनी पढ़ाई के करने के साथ साथ आपने साथ के दोस्तों से भी एग्जाम की टिप्स ले सकते है वे कौन कौन से विषय पढ़ लिए है अगर आपको किसी टॉपिक में कोई प्रश्न हो तों आप मदद ले सकते है|

या आपको कुछ जानकारी है जो उनको नहीं है आप बता सकते है इससे एक ग्रुप डिस्कशन भी हो जायेगा दोनों की समस्या भी हल हो जाएगी|क्यूंकी कुछ स्टूडेंट ज़्यादा तेज होते है उनसे काफ़ी सहायता मिल जाती है एग्जाम को तैयार करने में|

4)-पढ़ने का टाइम टेबल अवशय बनाये?


टाइम टेबल से पढ़ाई करने से आपका काफ़ी समय बच जाता है आप अपने विषय को घंटो के अनुसार भी बाट सकते है इससे आपबोर नहीं होंगे|

बिना टाइम टेबल से पढ़ने से आप वैसे है जैसे अंधेरे में तीर चला रहे है|


5)- परीक्षा डेटशीट के अनुसार समय तालिका बनाये?


आप परीक्षा आने से 1 महीने पूर्व ही समय तालिका को बना ले इससे आपको पढ़ने में भी आसानी होंगी साथ आप सब्जेक्ट को कुछ दिन दे पाएंगे किस सब्जेक्ट को कितना समय देना है किसमें कम देना है|

6)-खाने पीने में संतुलित भोजन ले?


जैसे किसी मशीन को सही से कार्य के लिए उसकी मरम्मत चाहिए होती है जिससे वे बिना रुके अच्छे से कार्य करें ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर को भी उचित सही भोजन की ज़रूरत पडती है|

ताकि दिमाग़ अच्छे से कार्य कर पाए संभव हो तरल पदार्थो का सेवन करें इससे शरीर में डीहाईड्रैशन की कमी नहीं रहती है|इसके आलावा नाश्ते में ब्रेकफ़ास्ट में अंडे, मक्खन को ले हरे पत्तेदार सब्ज़ीयो का सेवन भी आपको ऊर्जा देगा जिससे आपको पढ़ने में फायदा होगा|


7)-पढ़ाई के साथ रिवीज़न करें?


जब परीक्षा का समय आ जाता है तों हमें केवल रिवीज़न करने की अवश्यकता ही पडती है क्यूंकि अब समय इतना नहीं होता कि हम पूरे बुक व सिलेबस को पढ़े|

हाँ रिवीज़न करने के बाद जो समय बचता आप उन विषय को पढ़िए जो ज़्यादा आने ही सम्भावना रखते है इस तरह से आपकी पढ़ाई अच्छी होंगी जिससे आप परीक्षा में अच्छे नंबर से पास भी हो जायेगे|कुछ लोग एग्जाम से पहले पढ़ लेते है रिवीज़न नहीं करते है उसका परिणाम उनको रिजल्ट के समय दिखता है|

8)-पढ़ाई के आराम करें?


आप लगातार पढ़ाई ना करें बीच बीच में थोड़ा बहुत आराम अवश्य करें जिससे आपका दिमाग़ अच्छे से पढ़ाई पर ध्यान लगा सके!|बीच में आराम अवशय करें|

इसके आलावा आप किसी टॉपिक को पूरे दिन ना पढ़े कुछ स्टूडेंट सोचते है वे एक जी दिन में सारा पढ़ ले इससे फायदा होने के बजाये वे पढ़ा हुआ भी भूल जाते है इसलिए पढ़ाई के बीच में थोड़ा आराम कर ले|


9)-नींद का ध्यान रखे?


नींद पूरी होना काफ़ी ज़रूरी है दिमाग़ के सही संचालन के लिए इसके उपाय के लिए आप रात में 10 बजे सो जाये सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें इससे आपको फायदा होगा|

क्यूंकि सुबह का दिमाग़ काफ़ी तेज चलता है पूरे दिन की अपेक्षा रात में सबसे कम दिमाग़ कार्य करता है एक रिसर्च में आया है|इस तरह आपकी नींद पूरी हो जाती है एक मनुष्य को 6से 8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए अगर अच्छा रहना है|

10)-परीक्षा के दौरान पॉजिटिव माइंड रहे?


जब परीक्षा का समय आता है स्टूडेंट चिंता में पड़ जाते है कि एग्जाम में पास होंगे या नहीं होंगे अगर फेल हो गए तों करियर बर्बाद हो जाएगा ऐसे विचार उनके दिमाग़ को नकारात्मक सोच की तरफ ले जाते है|

इसके कारण कुछ स्टूडेंट परीक्षा में अच्छे होने पर भी असफल हो जाते है क्यूंकि वे पॉजिटिव माइंड से दूर रहते है आप तैयारी करें बेहतर से बेहतर आप सफल होंगे|

11)-परीक्षा नोट्स को अवश्य बनाये?

परीक्षा के समय बुक से पढ़ना काफ़ी नुक्सान दायक हो सकता है आपको हैरानी हो रही होंगीऐसा क्यों बोल रहा हू लेकिन मेरा काम आपको डराना नहीं है एक अच्छी जानकारी देना है|

परीक्षा के समय आप बुक से बनाये नोट्स को केवल पढ़े इससे आपको मन में रहेगा केवल इसको पढ़ना है मै पास हो जाऊंगा जो काफ़ी अच्छा रिजल्ट देता है इसलिए आप अपने नोट्स बनाये संभव हो या टीचर के बताये नोट्स को भी पढ़ सकते है|

12)- नयी चीज़ो (टॉपिक) से अपडेट रहे?


आप नये नये टॉपिक जो करंट में चल रहे है उनसे जुड़े रहे जानकारी लेते रहे संभव हो तों उनको एक कॉपी में भी नोट करें जिससे आपको वे याद हो जाये|

13)- पिछले साल के प्रश्न पत्र को अवश्य देखे?



आप पिछले साल के पेपर को एक जगह अपने साथ रख ले हो सके तों उनका प्रिंट निकाल ले और पुराने प्रश्न पत्र को हल करे क्यूंकि इन प्रश्न पत्रों में से एक दो प्रश्न आने की सम्भावना 100% होती है|

अगर आपको प्रश्न पत्र नहीं मिल रहे है तों आप टीचर ना अपने मित्रो से भी मांग सकते है शायद उनके पास मौजूद हो|

14)-नेगटिव लोगो से दूर रहे?


सकारात्मक वाले लोग आपका मनोबल बढ़ाते है वही नेगटिव लोग आपको बोलेगे ये एग्जाम मैंने भी दिया था मेरा तों हुआ नहीं इस तरह की बाते आपके दिमाग़ को नेगेटिव रास्ते पर ले जाये इसलिए आप उन लोगो से सदैव दूर रहे जो आपका मनोबल को कम करते हो|

15)-अपने नोट्स को खुद बनाये?


आप नोट्स को इधर उधर मार्किट से ना ख़रीदे क्यूंकि आजकल कई सारे प्रीतियोगी नोट्स आपको मिल जायेगे हाँ आप उनको पढ़कर अपने नोट्स बना सकते है|

अपने नोट्स से आपको याद भी हो जाता है जब आप लिखकर बनाते है और ये भी मालूम होता है किस टॉपिक से ज़्यादा प्रश्न आएंगे इसलिए आप अपने नोट्स को बनाये|

16)-परीक्षा से पूर्व सही स्थान का चुनाव करें?


परीक्षा की तैयारी का स्थान साफ व शांत होना चाहिए जिससे आपको पढ़ने में समस्या ना आये अगर आपके घर में कई कमरे है तों आप एक कमरा केवल स्टडी के लिए चुन सकते है इससे आपको डिस्टर्ब नहीं होगा और परीक्षा में सफलता पा लेगे|


17)-परीक्षा की तैयारी किस समय करें?


पढ़ाई का सही समय भी होता है क्या आपको पता है जिस समय हमारा दिमाग़ ज़्यादा पावरफुल काम करता है|सुबह 4 बजे का समय स्टडी के हिसाब से उत्तम है क्यूकि इस समय दिमाग़ ज़्यादा ऊर्जा देता है|

कुछ स्टूडेंट देर रात पढ़ाई करते है इससे उनकी नींद पूरी नहीं होती है साथ याद किया हुआ भी भूल जाते है इसलिए आप परीक्षा की ज़्यादा पढ़ाई सुबह जल्दी उठकर करें|


18)-परीक्षा से सम्बंधित पुस्तके पढ़े?


आप अपनी परीक्षा सिलेबस के अनुसार ही पुस्तके पढ़े इससे आपका ध्यान नहीं हटेगा इसके आलावा टीचर द्वारा बताई गयी पुस्तकों को आप पढ़ सकते है क्यूंकि इससे आपको ये फायदा होगा जो दूसरी बुक में नहीं है आपको मिल जायेगा|

इसके आलावा किसी किसी बुक की भाषा काफ़ी सरल होती है जो समझने में एक बार में जाती है आपको तैयारी करने में आसानी रहती है|


19)-उन लोगो से मिले जिन्होने वे एग्जाम पास किये है?


इससे आपको फायदा ये होगा कि आपको वे बता देंगे किस टॉपिक पर ज़्यादा फोकस करना है और इसके आलावा वे प्रश्न भी बता देंगे तों उनको एक कॉपी में नोट कर ले व याद करें|


20)-समय को बर्बाद ना करें?

समय को बर्बाद ना करें इधर उधर बैठकर इससे एग्जाम में आपको समय कम मिलेगा इसके आलावा दिन में कुछ समय बाहर गार्डन में घूमने जाये जिससे दिमाग़ को ताजगी मिलेगी|


21)-सिलेबस का डे बाई डे बाटे?


आप अपने सिलेबस को हमेशा बाट कर पढ़े हो सके तों दिन बना ले इस टॉपिक को इस दिन कवर करना है दूसरे को अन्य दिन|इस तरह से परीक्षा का भय भी नहीं रहेगा और आप परीक्षा के सभी टॉपिक को पढ़ पाएंगे|


22)-ऑनलाइन प्लेटफार्म से स्टडी ट्रिक ले?


आज के समय में ऑनलाइन स्टडी काफ़ी पॉपुलर हो गया है अगर आपको कही जानकारी नहीं मिलती है तों आप ऑनलाइन प्लेटफार्म से ढूढ़ सकते है यूट्यूब और गूगल काफ़ी बेहतरीन सोर्स है|

यूट्यूब वीडियो देखकर स्टडी मेटेरियल को निकालकर नोट्स भी बना सकते है|गूगल में जाकर पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते है एग्जाम से सम्बंधित प्रश्न उत्तर|

23)-रूचि के अनुसार पढ़े?


आप अपनी रूचि से उन टॉपिक को पहले जो ज़्यादा नंबर के हो ताकि एको अन्य टॉपिक के लिए समय मिल जाये|

24)-करंट अफेयर्स बुक को साप्ताहिक ले?


प्रीतियोगी परीक्षा में सफलता पाने में करंट अफेयर्स काफ़ी मुख्य भूमिका निभाते है इसलिए साप्ताहिक ले ताकि नयी नयी जानकारियों का पता चले और आप उनसे मुख्य टॉपिक को अपने नोट्स में भी दर्ज कर ले|

25)-रोजाना अख़बार को पढ़े?


आपको रोज़ाना अख़बार को पढ़ना ज़रूरी है अगर इन परीक्षा में सफल होना है क्यूंकि देश विदेश व राज्य कि जानकारी मिल जाती है इसलिए हो सके तों परीक्षा के कुछ महीनों पहले अख़बार को घर पर डेली मगाये|

.26)-न्यूज़ को भी देखे?


आपको न्यूज़ को भी देखना हाई जिसse आपको देश विदेश के समाचारो के साथ विदेश नीतियों का भी ज्ञान हो जाये कौन कौन सी योजनाए आने वाली है क्यूंकि इससे भी कई प्रश्न आते है|

27)-ज़्यादा लोगो से संपर्क ना रखे?


परीक्षा के समय या दिनों में लोगो से कम संपर्क रखे क्यूंकि नकारात्मक लोग आपके मनोबल को कमजोर कर सकते है इसके आलावा ज़्यादा लोगो से मिलने से आपका समय ही बर्बाद होगा आप स्टडी नहीं कर पाएंगे इसलिए उन लोगो से मिले जो ज़रूरी हो|

28)-मोबाइल का इस्तेमाल कम करें?


मोबाइल आज के समय में काफ़ी फायदेमंद भी है और नुकसानदायक भी है क्यूंकि सोशल मिडिया आज काफ़ी पॉपुलर है जो पढ़ाई में बाधा पैदा करती है इसलिए आप मोबाइल को कम चलाये|

अगर हो सके तों अपने साथ एग्जाम तक एक छोटा फीचर मोबाइल ही रखे जिससे आप ज़रूर काल ही कर सके|


FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न-1- किसी भी प्रीतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

उत्तर-आपको निम्न बातो को अपनाना है भी परीक्षा की तैयारी करें, टाइम टेबल बनाये, सिलेबस के अनुसार पढ़े, आवश्यक नोट्स बनाये सिलेबस के अनुसार, टीचर के दिए नोट्स को पढ़े, नोट्स को हमेशा साथ रखे, आत्मविश्वास रखे, खाने पीने का ध्यान रखे, नींद पूरी ले आदि बातो को करने से आप परीक्षा में ज़रूर सफल होंगे|

प्रश्न-2-प्रीतियोगी परीक्षा के लिए कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

उत्तर-आप दिन में 4 घंटे पढ़ाई करिये साथ ही सुबह जल्दी उठकर पढ़ने में ज़्यादा फायदा है उस समय दिमाग़ अच्छा कार्य कार्य है|


प्रश्न-3-बिना कोचिंग के कैसे पढ़े?

उत्तर-अगर आपके पास पैसे नहीं कोचिंग करने के तों आप ऑनलाइन यूट्यूब व गूगल से भी स्टडी मटेरियल निकाल सकते है|

निष्कर्ष-CONCLUSION


इस लेख में हमने सीखा प्रीतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें आपको काफ़ी सारे पॉइंट्स बताये है जिनमे से आप टाइम टेबल बनाकर पढ़े, सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करिये, नींद पूरी ले, नेगेटिव लोगो से दूर रहे, हमेशा आत्मविश्वास रखे, अपने बनाये नोट्स को अपने साथ रखे खाली समय में पढ़े इन तरीको को आप पालन करते है तों आप परीक्षा में अच्छे नंबर से पास तों होंगे ही टॉप कर सकते है!|अगर आपका कोई प्रश्न हो तों कमेंट करें और पसंद आया हो ये लेख तों शेयर करना दोस्तों को ताकि उन तक भी जानकारी पहुचे|

                                              आपका...... मित्र 







कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.