लैंडमार्क क्या होता है|Landmark kya hota hai?


 लैंडमार्क क्या होता है?

अपना घर किसी को बताते है तो अपने घर के पास कोई

 मशहूर जगह को बताते है जिससे पहुंचने वाला आसानी से घर तक आ सकता है इसके आलावा जब हम ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो पता दर्ज करने के बाद आप लैंडमार्क को भी लिखते है|


इसके आलावा बैंक का कोई कार्ड घर आता है तो आप पते में मुख्य स्थान को अंकित करते है या पूछता है इस शब्द को कई जगह कई बार सुना होगा पर क्या पर क्या आपको इसके बारे में जानकारी पूरी है लैंडमार्क क्या होता है? इसका मतलब क्या होता है इसके फायदे व नुकसान क्या होते है आज के लेख में हम जानने वाले है|


आज का दौर डिजिटली हो चुका है हम आधे से ज़्यादा कार्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के द्वारा घर बैठे प्राप्त कर लेते है जब कोई व्यक्ति सामान को ऑनलाइन खरीदता है है तो आपके पते के रूप में कुछ जानकारी लिखनी पडती है जिसमे लैंडमार्क भी लिखना होता है जो काफ़ी ज़रूरी है आपके घर पर किसी भी चीज को पहुंचने के लिए बाकि सारी जानकारी आपको आर्टिकल में मिल जाएगी|


        Table of Content

      ------------------------------

1- लैंडमार्क क्या होता है

2-लैंडमार्क की अवश्यकता क्यों है

3- लैंडमार्क के फायदे कौन कौन से होते है

4- लैंडमार्क के नुक्सान कौन कौन से होते है

5- लैंडमार्क ना देने पर क्या क्या समस्याएं आ सकती है

6-लैंडमार्क में क्या लिखें

7-FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

8- निष्कर्ष- CONCLUSION


1- लैंडमार्क क्या होता है?


लैंडमार्क किसी भी पते पर पहुंचने हेतु एक मशहूर ईमारत मंदिर, स्कूल, कॉलेज, शॉप, रोड, हॉस्पिटल आदि ही लैंडमार्क की गिनती में आते है|

अगर आप घर आने वाले व्यक्ति को अपने घर के पास इन मशहूर स्थान को बता देते है तो वे आपके घर आसानी से पहुंच जाता है उस व्यक्ति को घर को ढूढ़ने का भटकने की ज़रूरत ही नहीं पडती है इसी स्थान को लैंडमार्क कहा जाता है|

2-लैंडमार्क की अवश्यकता क्यों है?


साधारण शब्दों में लैंडमार्क किसी भी पते या स्थान तक पहुंचने का असरदार तरीका है बहुत सारी कंपनियों, बैंक,रेस्टोटेंट आदि इसको प्रयोग करके समय बचा रहे है|


Landmark kya hota hai?


अगर बात करें तो ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी बॉय को तो इससे काफ़ी सहायता मिलती है किसी पते तक पहुंचने में क्यूंकि इससे वे समय तक फ़ूड डिलीवरी कर सकता है|


इन्हे भी पढ़े- बिजली बचाने के उपाय

3-लैंडमार्क के फायदे कौन कौन से होते है?


> ये समय बचाने में काफ़ी कारगर तरीका है आज के समय में|

> अनजान व्यक्ति को पता पूछने में अधिक मुश्किल नहीं आती है|

> वे ईमारत या स्थान कुछ समय में ही मशहूर हो जाता है बिना किसी विज्ञापन के क्यूंकि विज्ञापन तो हम लोग खुद ही कर रहे है मुफ्त में|

> इससे ट्रांसपोर्ट वालो को फायदा होता है ऑटो, ई-रिक्शा ऐसे स्थानों पर अधिक इकठ्ठा हो जाते है|


4-लैंडमार्क के नुक्सान कौन कौन से होते है?


> इससे गोपनीयता समाप्त हो जाती है|

>इससे उस स्थान पर भीड़ भाड़ होने लगती है रिक्शा, ऑटो उसी स्थान पर खड़े होते क्यूकि उनको मालूम है लोग यहां तक आएंगे और हम उनको घर छोड़ देंगे|

> ऐसे स्थान पर भीड़ भाड़ के कारण चोरी होने का खतरा बढ़ने लगता है|

5- लैंडमार्क ना देने पर क्या समस्याएं आ सकती है?


लैंडमार्क किसी भी स्थान तक पहुंचने का बेहतरीन तरीका है जो समय भी बचाता है कुछ समस्या आ सकती है जो इस प्रकार है ---

> पते में लैंडमार्क ना बताने पर कोरियर बॉय को घर या स्थान तक पहुंचने में दिक्कत आती है|

> इससे समय ख़राब होगा अगर आपने फ़ूड आर्डर किया है तो पार्टी का सामान या अन्य सामान देरी से पहुंचेगा इसलिए लैंडमार्क आती आवशयक है|

6- लैंडमार्क में क्या लिखें?


लैंडमार्क में आप मशहूर स्थान जो आपके घर के समीप हो सकता है जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, रोड, होटल आदि को लिख सकते है|आपको लम्बी डिटेल लिखने की ज़रूरत नहीं है लैंडमार्क में केवल उस मशहूर जहा का नाम लिख दे|


7- स्कूल का लैंडमार्क कैसे महत्वपूर्ण है?


इसलिए महत्वपूर्ण है क्यूंकि इसको हर कोई जानता है बच्चा भी बता देगा अगर आपके पास स्कूल है तो लैंडमार्क में स्कूल ही लिखें|

8- लैंडमार्क (optional) का क्या मतलब होता है?


इसका मतलब है आप चाहे तो लैंडमार्क लिख सकते है अगर कोई लैंडमार्क नहीं है या फिर नहीं लिखना चाहते है तो कोई समस्या नहीं है|केवल वेकल्पिल होता है इसका मतलब इच्छा हो तो लिखें ना इच्छा हो तो ना लिखें|

FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न -लैंडमार्क से क्या क्या फायदे है?

उत्तर-इससे आप किसी भी पते पर जल्दी समय रहते पहुंच सकते है|

प्रश्न2-पते पर लैंडमार्क ना लिखने पर क्या होगा?

उत्तर -इससे कोरियर देरी से आने की सम्भावना बढ़ जाती है क्यूंकि कभी कभी कोरियर बॉय उस पते को अगले दिन के लिए टाल देता है जिस पर लैंडमार्क नहीं लिखा होता है|

प्रश्न 3)-लैंडमार्क कहा लिखा जाता है?

उत्तर -ये पते के नीचे लिखा जाता है ऑप्शन आता है|


निष्कर्ष-CONCLUSION


इस लेख में हमने सीखा कि लैंडमार्क क्या होता है अगर बात करे तो ये किसी भी पते तक पहुंचने का सरल माध्यम है ये मशहूर स्थान होता है लैंडमार्क साथ ही लैंडमार्क लिखने से समय भी बचता है|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर ज़रूर करें|

                                                  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.