एसी की सर्विस कब करनी चाहिए|ac ki service kab karni chahiye?

 एसी की सर्विस कब करनी चाहिए?


एसी आज के समय मे हर घर मे होता जा रहा है क्यूंकि तापमान काफ़ी ज़्यादा रहने लगा है गर्मियों मे आरामदायक तापमान के लिए ये ज़रूरी हो गया है|


एसी की सर्विस कब करनी चाहिए?


एसी मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल का मिला जुला रूप होता है एसी मे सर्विस काफ़ी अहम होती है अगर सर्विस सही समय पर नहीं होती है तो कूलिंग की समस्या के साथ अन्य समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती है|

अगर बात करें तो एसी की सर्विस कब करनी चाहिए आपकी जानकारी के लिए बता दू एसी की सर्विस हर साल होनी चाहिए जिससे कूलिंग अच्छी हो|

आज के लेख मे हम आपको इसी के बारे मे जानकारी देंगे कि एसी कि सर्विस कब करनी चाहिए इसमें क्या क्या समस्याएं पैदा हो सकती है और अन्य ज़रूरी बाते जो आपका एसी की लाइफ को भी बढ़ाती है तो चलिए जानते है बिना किसी देरी के लेख को शरू करते है|


1- एसी की सर्विस क्या होती है?


एसी की सर्विस का मतलब एसी की कॉइल की सफाई और अन्य पार्ट की सफाई से होता है अगर बात करें तो ये सफाई डो तरफ की होती है एक सर्विस एयर या हवा से की जाती है और दूसरी जिसको वेट सर्विस कहते है जो पानी से की जाती है जिससे कूलिंग कॉइल व कंडसर पर जमीं धूल मिट्टी साफ हो जाती है|

2- एसी की सर्विस क्यों करवानी चाहिए?



एसी की सर्विस करवाने के काफ़ी सारे फायदे होते है निम्न है

> एसी की कूलिंग बढ़ जाती है

> एसी की एयर का फ्लो बढ़ जाता है जिससे रूम मे जल्दी ठंडक आ जाती है|

> एसी सर्विस करवाने से बिजली बचत कम हो जाती है|

> एसी मे मैकेनिकल फेलियर कम होने की सम्भावना रहती है|

> अचानक से एसी ख़राब होने का खतरा टल जाता है|


3- एसी की सर्विस कहा से करवाये?


एसी की सर्विस क्यों करवानी चाहिए के बाद अब सवाल उठता है कि एसी कि सर्विस कहा से करवानी चाहिए जिससे एसी बेहतर कार्य करता रहे है अगर देखे तो एसी की सर्विस आप डो तरीको से करवा सकते है जो निम्न है -

> कंपनी सर्विस सेंटर से सर्विस करवा सकते है|

> लोकल एसी शॉप से सर्विस करवा सकते है|

अगर इन दोनों तरीको मे सर्विस करवानी हो तो मै आपको कंपनी से सर्विस करवाने पर अधिक जोर म दुगा क्यूंकि उनके पास अच्छे टूल होते है और जानकारी वाले लोग वही लोकल में जल्दी वाला काम और क्वालिटी नहीं मिल पाती है|हाँ लोकल में कोई अच्छा एसी मैकेनिक है तो आप सर्विस उनसे करवा सकते है|


4- एसी की सर्विस ना करवाने से क्या क्या नुक्सान हो सकते है?


एसी की सर्विस काफ़ी अहम पार्ट्स होती है एसी की लाइफ को लम्बे समय तक चलाने के लिए अगर सही समय पर सर्विस नहीं होती है तो कई सारे नुक्सान आ सकते है जिनके बारे में आपको जानकारी नीचे दी जा रही है|

> एसी में गैस लीकेज की समस्या आने का खतरा रह सकता है|

> एसी में अचानक से फाल्ट आने से मरम्मत खर्च बढ़ सकता है|

> बिजली सामान्य से काफ़ी अधिक हो जाती है अगर आप एसी की सर्विस ठीक समय पर नहीं करवाते है|


FAQ -अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?


प्रश्न 1)- एसी की सर्विस कितने समय बाद होनी चाहिए?

उत्तर-एसी की सर्विस साल में एक बार होनी ही चाहिए अगर आपके क्षेत्र में अधिक धूल मिट्टी है तो आप साल में डो बार सर्विस करवाये जिससे एसी की कूलिंग अच्छी बने रहे|एक सर्विस एसी शुरू करने से पहले यानि मार्च महीने में और एक जुलाई महीने में करवा सकते है जिससे एसी की लाइफ बढ़ जाती है|

प्रशन2)- एसी की सर्विस ना करवाने से क्या क्या नुक्सान हो सकते है?

उत्तर-गैस लीकेज हो सकती है, कंप्रेसर में समस्या आ सकती है|

निष्कर्ष-CONCLUSION


इस लेख में आपको बताया कि एसी की सर्विस कब करनी चाहिए वैसे साल में 1 बार अवशय एसी की सर्विस होनी ही चाहिए एसी सर्विस से कूलिंग बढ़ती है समस्याएं कम होने लगती है|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर करें ताकि दूसरो को भी जानकारी प्राप्त हो सके|

                                                          आपका.. मित्र 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.