फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है?

 फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है?


फ्रिज आज हर घर में है अगर बात करें तो फ्रिज में ठंडक पैदा करने के लिए तो इसमें गैस का प्रयोग किया जाता है जिससे पूरे फ्रिज में ठंडक होती है|अगर फ्रिज में किसी कारण से गैस लीक हो जाती है तो फ्रिज में रखे सामान ख़राब होने लगते है जब गैस लीक हो जाती है तो उसमे कितना खर्च होता है|


फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है?

तो अक्सर लोग ये सवाल पूछते है फ्रिज में गैस कितने रुपये की पडती है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि सिंगल डोर फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है और डबल डोर में कितने की इसके आलावा अन्य कई बातो को भी बतायेगे जो आपके काम आएगी जब आपके फ्रिज में गैस लीकेज हो जाती है तो बिना किसी देरी के शुरू करते है|

             Table of content
           -------------------------------

1- फ्रिज में गैस का क्या काम होता है?

2- फ्रिज में कौन सी गैस पडती है?

3-फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है?

4-फ्रिज में गैस कहा से डलवाये कंपनी या लोकल मैकेनिक से कौन सा बेहतर है?

5-बारिश के दौरान फ्रिज में गैस कैसे भरे?

6-क्या फ्रिज में गैस खत्म होती है?

7-फ्रिज गैस बार बार लीक होने के कारण?

8-क्या गैस चॉक होने पर गैस डलवानी पडती है?

9-फ्रिज की लीकेज कहा कहा ज़्यादा होती है?

10-फ्रीज़र से गैस लीकेज होने पर क्या फ्रीज़र नया      लगाते है?

11- क्या गैस लीकेज (मरम्मत) कार्य घर पर संभव है?

12-सर्दी के बाद फ्रिज चालू करते है ठंडक कम आती है?

13- गैस चार्जिंग कार्य घर पर किस स्थान पर करवाये?

14-FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

15-CONCLUSION-निष्कर्ष 


1- फ्रिज में गैस का क्या काम होता है?


फ्रिज में गैस को रेफ्रीजिरेंट भी कहा जाता है ये तापमान के अनुसार अपनी अवस्था बदलती है यदि इसका तापमान बढ़ाया जाता है तो ये वैपर  फॉर्म में आती है वही तापमान कम करने पर ये तरल अवस्था में बदल जाती है|गैस जब फ्रीज़र में आती है तो यहां की गर्मी ग्रहण करके पदार्थो की वे वैपर फॉर्म में बदल जाती है जिससे ठंडक पैदा होता है|

2)- फ्रिज में गैस कौन कौन सी पडती है?


फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है?


फ्रिज में गैस कई तरह की डलती है आजकल पहले के समय में केवल एक गैस आती थी फ्रिज में R-12 अब समय के साथ अन्य गैसे जैसे R-134a, R-600a, हाइड्रोकार्बन आदि काफ़ी गैसे आ रही है जो कूलिंग प्रभाव भी अच्छा पैदा करती है और वातावरण के लिए भी बेहतर है|

3)- फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है?


फ्रिज में गैस फ्रिज की क्षमता (लीटर ) पर निर्भर करती है अगर आपका फ्रिज सिंगल डोर का है 200 लीटर तक का तो आपके फ्रिज में साधारणतया 900 रूपए में गैस पड़ जाती है|वही अगर फ्रिज 200 लीटर से ऊपर क्षमता का है 300 लीटर तक का डबल डोर फ्रिज तो उसमे आपके 1800 रूपए खर्च होंगे इस तरह लीटर जैसे जैसे बढ़ता जाता है गैस चार्जिंग की कीमत भी बढ़ जाती है|




4)-फ्रिज में गैस कहा से डलवाये कंपनी या लोकल मैकेनिक से कौन सा बेहतर है?


वैसे कंपनी से गैस चार्ज करवाने में ज़्यादा अच्छा रहता है क्यूंकि उनको अच्छी जानकारी वा प्रॉपर टूल होते है हाँ लेकिन खर्चो ज़्यादा होता है|वही आप लोकल मैकेनिक से करवाते है तो कम खर्च होता है लेकिन कम अच्छा होने की सम्भावना कम हो जाती है|

5)- बारिश के दौरान फ्रिज में गैस कैसे भरे?

बारिश के मौसम में नमी अधिक रहती है ऐसे में गैस चार्ज करते है तो ये नमी फ्रिज के अंदर प्रवेश कार सकती है तो ऐसे मौसम में गैस चार्ज करने से बचे|

इसके आलावा आप इस मौसम में कर भी रहे है तो वैक्यूम अवश्य करें जिससे फ्रिज में नमी निकाली जा सके|

बरसात में गैस चार्ज करने से गैस चोकिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है जिससे आपको मरम्मत खर्च करना पड़ता है|

6)-क्या फ्रिज में गैस खत्म होती है?


फ्रिज में गैस केवल लीकेज होने पर ही समाप्त होती है नहीं तो फ्रिज में 20 साल या उससे ज़्यादा समय तक गैस चलती है अगर किसी ब्रेजिंग जोड़ में कमजोरी आ जाती है या जंग लग जाता है तो उस स्थान से गैस निकल जाती है|

हाँ कुछ लोग सोचते है पूछते है फ्रिज में हर साल गैस डलवानी पडती है तो उन लोगो को भी उत्तर मिल गया होगा|

7)-फ्रिज में गैस बार बार लीक होने के कारण?

अगर आपके फ्रिज में गैस बार बार लीक हो रही है तो आपको कुछ जगह को अवश्य चेक करना चाहिये जो निम्न है --

> कंडसर कॉइल के ऊपर जंग लगने के कारण गैस लीकेज होती है|

> गैस चार्जिंग पिन (NRV) वाल्व के पास से गैस धीरे धीरे लीक होती है 10 दिन में फ्रिज में पूरी तरह गैस लीक हो जाती है परन्तु फ्रिज 2 से 4 दिन अच्छी कूलिंग करता है आप चार्जिंग पिन वाल्व के पास लीकेज चेक करिये झाग विधि से लीकेज होने पर पिन को टाइट करें|

> कंडसर कॉइल के आउटलेट पर लगे फ़िल्टर के पास लीकेज अधिक होती है लीकेज वाले स्थान पर तेल आ जाने से लीकेज की पुष्टि हो जाती है|

> फ्रीज़र पुराना होने पर लीकेज बार बार होने लगती है इसके लिए आप नया फ्रीज़र को लगवाये रिपेयर ना करवाये|एल्युमीनियम फ्रीज़र होने के कारण लीकेज अधिक होती है क्यूकि ये धातु कमजोर होती है|

8)-क्या गैस चॉक होने पर गैस डलवानी पडती है?

गैस चॉक होने का मतलब गैस का रुक रुक का सिस्टम में बहना इससे गैस धीरे धीरे चलती है जब हम फ्रिज को लम्बे समय के लिए बंद कर देते है खासकर सर्दी के मौसम में तो ये समस्या आती है|

इसलिए फ्रिज को आप बंद ना करें कम तापमान पर चलाये इसके आलावा गैस चॉक होने पर आपको दोबारा से गैस चार्जिंग करवानी पडती है और फ़िल्टर या आवशयक होता है तो कैपिल्लरी ट्यूब भी बदली जाती है|

9)-फ्रिज की लीकेज कहा कहा ज़्यादा होती है?


फ्रिज की लीकेज ज़्यादातर ब्रेजिंग जोड़ पर होती है जब फ्रिज पुराना हो जाता है तो इसके पाइप के जोड़ कमजोर हो जाते है वैसे फ़िल्टर के पास लीकेज अधिक होती है और डिस्चार्ज लाइन के पास|

10)-फ्रीज़र से गैस लीक होने पर क्या नया फ्रीज़र लगवाते है?

अगर आपका फ्रिज काफ़ी साल पुराना हो गया है तो फ्रीज़र में लीकेज हो सकती है क्यूकी फ्रीज़र एल्युमीनियम धातु का बना होता है ये कमजोर होता है इस कारण|

अगर फ्रीज़र में बार बार लीक हो रही है तो नया फ्रीज़र लगवाएं अन्यथा उसी फ्रीज़र को ठीक करवाये|

11)-क्या गैस लीकेज कार्य (मरम्मत) कार्य घर पर संभव है?


हाँ कोई समस्या नहीं है घर पर गैस मरम्मत कार्य करवा सकते है हाँ मरम्मत कार्य करने वाले को कोई समस्या ना हो क्यूंकि कुछ मैकेनिक अपनी शॉप पर ले जाकर फ्रिज ठीक करते है|इसलिए आप पहले से ही मैकेनिक से जानकारी प्राप्त कर ले|

12)-सर्दी के बाद फ्रिज चालू करते है तो ठंडक कम आती है?

फ्रिज सर्दी के बाद चालू करते है तो फ्रिज में ठंडक कम आती है इसका कारण मुख्य रूप से गैस चोकिंग होने का संकेत होता है जब फ्रिज लगातार काफ़ी समय के लिए बंद रहता है तो आपके फ्रिज में गैस जाम हो जाती है|

इस समस्या के समाधान का एक ही इलाज है आप फ्रिज को सर्दियों में बंद ना करें उसको कम तापमान पर सेट करके चलाये जिससे कूलिंग साइकिल भी बनी रहे और बिजली बिल में भी कम हो|

13)-गैस चार्जिंग कार्य घर पर कहा पर करवाये?


आजकल के जो फ्रिज आ रहे है उसमे जवलनशील गैस का अधिक प्रयोग हो रहा है R-600a, हाइड्रोकार्बन आदि का जो पर्यावरण के लिए उत्तम है लेकिन गैस चार्जिंग कार्य को काफ़ी सही तरीके से करने की ज़रूरत होती है|

इन गैस को चार्ज करने हेतु खुले स्थान पर चयन करना चाहिए गर्म स्थान ना हो कीचन से दूर कार्य करें गैस चार्जिंग का|

FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल



प्रश्न - फ्रिज की गैस कितने रूपए की पडती है?

उत्तर - फ्रिज की गैस चार्जिंग फ्रिज की लीटर पर निर्भर करता है|

प्रश्न - फ्रिज में गैस कहा से डलवाये?

उत्तर - कंपनी से करवाये

प्रश्न - फ्रिज की गैस बार बार लीक क्यों होती है?

उत्तर - फ्रिज में कही से बारीक़ लीकेज होने के कारण गैस बार बार गैस लीकेज होती है|

निष्कर्ष -CONCLUSION


इस लेख में हमने जाना कि फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है ये खर्चा फ्रिज के साइज लीटर पर निर्भर करता है|फ्रिज 190 लीटर तक का है तो 900 रूपए का खर्च आता है वही 300 लीटर का फ्रिज में गैस 1800 रूपए की पडती है आप गैस चार्जिंग कंपनी से करवाये अच्छा रहता है हाँ लोकल में कोई अच्छा फ्रिज मैकेनिक जानकार हो तो उनसे करवाये सही रहेगा|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आया हो तो शेयर करें ताकि लोगो को जानकारी मिले|

                                                         आपका... मित्र 





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.