पुराने फ्रिज लम्बे समय तक क्यों चलते है|purane fridge lambe samay tsk kyun chalte hai?

 पुराने फ्रिज लम्बे समय तक क्यों चलते है?


आज फ्रिज हर घर में ज़रूरी हो गया है इस कारण से लोग ना चाहते हुए भी इनके बिना नहीं रह पाते है कारण आप जानते ही है खाने पीने के सामानो को बचाना है ख़राब होने से|


पुराने फ्रिज लम्बे समय तक क्यों चलते है?


अगर बात करे तो अभी भी कई लोगो के घरों में फ्रिज नहीं है आर्थिक कंडीशन ठीक ना होना लेकिन नया फ्रिज खरीद नहीं पाते है तो वे एक पुराना फ्रिज खरीद लेते है जो कीमत में सस्ता होता है|

लेकिन अभी भी कई लोग पुराना फ्रिज इसलिए भी नहीं लेते है क्यूंकि वे सोचते है इसमें समस्या होंगी इसी कारण से किसी ने बेचा है|

पुराने फ्रिज भी चलते है नये से भी ज़्यादा कई लोग प्रयोग कर रहे है पुराने फ्रिज लम्बे समय तक क्यों चलते? पुराने फ्रिज क्या होते है, कहा से ख़रीदे जाते है आदि कई सवालों के जवाब आपका इस आर्टिकल में मिलने वाले है तो आप अंत तक इसको पढ़े|


             Table of Content
           ------------------------------

1- पुराने फ्रिज क्या होते है?

2-पुराने फ्रिज कहा कहा से मिलते है?

3-पुराने फ्रिज कौन लोग खरीदते है?

4-पुराने फ्रिज की वारंटी मिलती है?

5-पुराने फ्रिज नये से कितने सस्ते होते है?

6-पुराने फ्रिज में स्टेबलाइज़र खरीदना पड़ता है?

7-पुराने फ्रिज में कंप्रेसर कॉपर का होता है?

8-पुराने फ्रिज की बॉडी मजबूत होती है?

9-पुराने फ्रिज का फ्रीज़र मजबूत होता है?

10-पुराने फ्रिज में बाहर कंडसर कॉइल होती है?

11-पुराने फ्रिज की मरम्मत आसान होती है?

12-पुराने फ्रिज में कंप्रेसर में पार्ट्स मजबूत होते है?

13-क्या पुराना खरीदना बेकार है नये फ्रिज के सामने?

14-क्या नये फ्रिज के कंप्रेसर में कॉपर वाइंडिंग होती है?

15- FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

16-CONCLUSION- निष्कर्ष


1- पुराने फ्रिज क्या होते है?

पुराने फ्रिज कई साल चले हुए होते है जो काफ़ी सस्ते मिल जाते है अगर बात करें तो ये किसी छोटी खराबी के कारण बेचे जाते है खरीदने वाला व्यक्ति इनको ठीक करके आगे ग्राहक को बेच देता है|

पुराने फ्रिज कई बार अच्छे मिल जाते है कुछ लोग पुराने फ्रिज को ख़राब मानते है वे नये फ्रिज को मान्यता देते है परन्तु ऐसा नहीं है|पुराने फ्रिज कई बार ग्राहक इसलिए भी बेच देता है उसे एक बढ़ा फ्रिज खरीदना होता है|




2- पुराने फ्रिज कहा कहा से मिलते है?

अगर आप पुराने फ्रिज लेने कि सोच रहे है तो आपको इसका उत्तर मिल जायेगा पुराने फ्रिज आपको फ्रिज रिपेयरिंग कि दुकान पर भी मिल सकता है साथ ही कंपनी कि फ्लैट सेल पर भी फ्रिज मिल जाते है|

एक बात हमेशा याद रखना कि पुराने फ्रिज खरीदने पर आप बिना वारंटी के ना ख़रीदे क्यूंकि कंप्रेसर इसका काफ़ी मेहगा आता है समस्या होने पर आपका काफ़ी पैसा मरम्मत में खर्च हो सकता है|


3- पुराने फ्रिज कौन लोग खरीदते है?

पुराने फ्रिज वे लोग खरीदते जिनका बजट कम होता है जो नये फ्रिज लेने की क्षमता नहीं होती है इसके अलावा पुराने फ्रिज वे लोग भी लेते है जिनका एक बड़ी क्षमता का नया फ्रिज लेना होता है परन्तु कम बजट के कारण वे एक पुराना बड़ी क्षमता का फ्रिज खरीदते है|

4-पुराने फ्रिज की वारंटी मिलती है?


हाँ मिलती है आप एक पुराना फ्रिज खरीदते है तो आपको वारंटी मिल सकती है आपको दूकानदार से पूछना होता है की वारंटी है या नहीं|आप वारंटी मिलने पर पुराने फ्रिज को ही ख़रीदे|




5-पुराने फ्रिज नये फ्रिज से कितने सस्ते होते है?

पुराने फ्रिज नये फ्रिज से काफ़ी सस्ते होते है एक उदाहरण से समझने में आपको आसानी होंगी जैसे एक नया फ्रिज 190 लीटर का आप बाजार से लेने जाते है तो आपको 14000 रूपए का मिल जाता है|

लेकिन पुराना फ्रिज 4000/- से 5000/- रुपय कीमत में आपको आसानी से मिल जाता है लगभग 35% डिस्काउंट मान लीजिये या कभी कभी 50% छूट पर भी पुराने फ्रिज मिल जाते है|

6-पुराने फ्रिज में स्टेबलाइज़र खरीदना पड़ता है?

 हाँ पुराने फ्रिज में स्टेबलाइज़र खरीदना पड़ता है लेकिन नये फ्रिज में ज़्यादातर फ्रिज बिना स्टेबलाइज़र के ही कार्य कर सकता है|




7-पुराने फ्रिज में कंप्रेसर कॉपर का होता है?

पुराने फ्रिज के कंप्रेसर में कॉपर वाइंडिंग का प्रयोग किया जाता है जिसके कारण वे वोल्टेज के उतर चढ़ाव को सहन कर सकते है इसी कारण से वे लम्बे समय तक चलते है|

इसके आलावा आजकल के नये फ्रिज जो आ रहे है इन्वेर्टर तकनीक के उनमे कॉपर ना आके एल्युमीनियम वाइंडिंग आ रही है जिससे वे कम चलते है|


8-पुराने फ्रिज की बॉडी मजबूत होती है?

नये फ्रिज की अपेक्षा पुराने फ्रिज की बॉडी काफ़ी मजबूत होती है इसमें लोहे की मजबूत शीट का प्रयोग किया जाता है जो लम्बे समय तक चलती है जंग भी कम लगता है|

इसलिए लिए पुराने फ्रिज लम्बे समय तक चलते है नये फ्रिज की तुलना में|



9-पुराने फ्रिज का फ्रीज़र मजबूत होता है?

नये फ्रिज के फ्रिज काफ़ी हल्की क्वालिटी के होते है थोड़ा सा प्रेशर देने पर फ्रीज़र फुल जाता है वही पुराने फ्रिज के फ्रीज़र में प्रेशर देने पर वे फूलते नहीं है|

पुराने फ्रिज के फ्रीज़र में लीकेज भी कम होती है इसके आलावा इन फ्रीज़र में दो पाइपलाइन होती है गैस के सने जाने के लिए जबकि नये फ्रिज के फ्रीज़र में केवल एक पाइपलाइन होती है इसी के अंदर कैपिल्लरी ट्यूब भी होती है|

इसी कारण से नये फ्रिज में गैस चॉक होती है तो नया फ्रीज़र लगाना पड़ता है जबकि पुराने फ्रिज में फ्रीज़र मरम्मत हो सकता है|



10- पुराने फ्रिज में बाहर कंडसर कॉइल होती है?

पुराने फ्रिज में कंडसर कॉइल फ्रिज के पीछे लगाया जाता है जिसको ख़राब होने पर आसानी से ठीक किया जा सकता था लेकिन नये फ्रिज के कंडसर फ्रिज की बॉडी में आ रहे है आज के समय में तो इनमे लीकेज होने पर इनके स्थान पर नया कंडसर ही लगाना पड़ता है|

पुराने फ्रिज के कंडसर कॉइल में फ्लशिंग करनी आसान होती है जबकि नये फ्रिज की मुश्किल होती है|


11-पुराने फ्रिज की मरम्मत आसान होती है?

पुराने फ्रिज की मरम्मत आसान तरीके से होती है फ्रीज़र को फ्लशिंग करना काफ़ी आसान होता है और कंडसर कॉइल को बदलने की आवशकता ही नहीं होती है कुल मिलाकर ये फ्रिज लम्बे समय तक इसी कारण से चलते है|


12-पुराने फ्रिज में कंप्रेसर के पार्ट्स मजबूत होते है?

नये फ्रिज में पार्ट्स हलके क्वालिटी के आ रहे है कॉपर के स्थान पर अब एल्युमीनियम वाइंडिंग आ रही है|वही पुराने फ्रिज के कंप्रेसर वजन में सामान्यतया 11 किलो के आते थे आज वही कंप्रेसर का वजन घटकर 8 किलो से भी कम रह गया है आप समझ सकते है क्वालिटी भी कम होती जा रही है वजन कम होने से|




13-क्या पुराना फ्रिज खरीदना बेकार है नये फ्रिज के सामने?

अगर बात बारे तो पुराने फ्रिज की क्वालिटी आज के फ्रिज के अपेक्षा अच्छी आती थी पार्ट्स भी अच्छे थे कॉपर वाइंडिंग होने के कारण पुराने फ्रिज के कंप्रेसर 40 साल तक चलते थे बिना किसी मरम्मत के|

लेकिन पुराने फ्रिज में कुछ कमिया थी जिनके कारण नये फ्रिज चर्चा में आये पहला नये फ्रिज बिजली की बचत करते है ये शोर कम करते है और वजन में कम होते है वारंटी ज़्यादा देते है|

लेकिन अगर आपका बजट कम है तो आप एक पुराना फ्रिज ख़रीदे नया फ्रिज तभी ले जब बजट की समस्या आपके सामने ना हो|

14-क्या नये फ्रिज के कंप्रेसर में कॉपर वाइंडिंग होती है?

अगर बात करें तो आजकल के ज़्यादातर फ्रिज में एल्युमीनियम वाइंडिंग का ही प्रयोग किया जा रहे है यहां तक कि इन्वेर्टर फ्रिज में भी एल्युमीनियम वाइंडिंग की मोटर आ रही है|

FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रशन 1)- पुराने फ्रिज कितने दिन चलते है?

उत्तर - पुराने फ्रिज खूब चलते है अगर कंप्रेसर अच्छा है|


प्रश्न 2)- क्या पुराने फ्रिज की वारंटी मिलती है?

उत्तर- हाँ मिलती है अगर आप जानकारी लेकर खरीदेंगे तो आपको वारंटी मिल सकती है|

प्रश्न 3)- पुराना फ्रिज कितने रूपए के मिलते है?

उत्तर - पुराने फ्रिज नये छोटे 190 लीटर क्षमता के 4000 से 7000 रूपए तक मिल जाते है बाकि लीटर के अनुसार कीमत बढ़ती जाती है|

CONCLUSION- 


इस लेख में हमने जाना कि पुराने फ्रिज लम्बे समय तक क्यों चलते है इसके पीछे कुछ कुछ मुख्य है जैसे पुराने फ्रिज में कॉपर कंप्रेसर आते थे|

उनकी बॉडी मजबूत शीट की होती थी, कंप्रेसर के पार्ट्स अच्छी क्वालिटी के आते थे, फ्रीज़र मजबूत एल्युमीनियम के आते थे लेकिन नये फ्रिज में ये सब नहीं है हाँ वे बिजली बचत करते है जिस कारण से लोग ले रहे साथ ही वारंटी अधिक मिल जाती है कंप्रेसर की जो सबसे ज़्यादा अच्छी बात है|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.