फ्रिज को बार बार बंद करने से क्या होता है?

 फ्रिज को बार बार बंद करने से क्या होता है?

फ्रिज आज के समय में सभी के घरों में है इसके बिना रह पाना नामुमकिन सा हो गया है ये खाने पीने के सामानो को लम्बे समय बचाकर रखते है ये मुख्य घरेलू उपकरणों की गिनती में आता है|


फ्रिज को बार बार बंद करने से क्या होता है?


फ्रिज दो सिस्टम के अंतर्गत कार्य करता है इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इसके कारण समय समय पर फ्रिज में समस्याएं आने लगती है वैसे फ्रिज हमेशा चलने वाला उपकरण है इसको यदि बंद कर देंगे तो ख़राब हो सकता है|लोग सर्दी में फ्रिज को बिजली खपत के कारण बार बार बंद करते है|

गर्मियों में फ्रिज लगातार कार्य करता है वही सर्दी आने पर लोग फ्रिज को बंद कर देते है कुछ लोग कुछ समय चलाते है बंद करते है हमें बार बार फ्रिज बंद नहीं करना चाहिए इससे कंप्रेसर व अन्य समस्याएं आ सकते है

अब सवाल उठता है फ्रिज को बार बार बंद करने से क्या होता है आज का लेख इसी से सम्बंधित है आपको हम जानकारी देने जा रहे है बिना देरी के लेख को जानते है पूरा पढ़े और पसंद आये तो शेयर करें|

1- कंप्रेसर ख़राब हो सकता है?


फ्रिज में कंप्रेसर सबसे मेहगा व महत्वपूर्ण पार्ट होता है ये प्रेशर पैदा करके गैस को पूरे सिस्टम में पहुंचाने का काम करता है फ्रिज में कंप्रेसर हेर्मेटिक सील्ड प्रयोग होता है समय के साथ इसके अंदुरुनी पार्ट घिस जाते है तब जाकर समस्याएं आती है इसके आलावा भी कंप्रेसर ख़राब हो सकता है|




अगर हम फ्रिज को बार बार बंद चालू करते है तो इसके कंप्रेसर की अंदर वाइंडिंग पर लोड पड़ता है वह गर्म होकर बंद हो जाता है तो अगर आप फ्रिज को बार बार बंद करते है तो अब से ना करे|

फ्रिज को कम तापमान पर सेट कर दे जिससे बिजली की बचत की भी बचत हो जाये और फ्रिज भी बंद ना करना पढ़े सर्दी में भी बंद ना करें क्यूंकि करने से पार्ट जाम होने लगते है ये मेहगा आता है 190 लीटर का फ्रिज 1340  टेकमशाह मॉडल आपको 2700 रूपए का आराम से मिल जायेगा|


2- रिले और ओवरलोड ख़राब हो सकता है?


फ्रिज में कंप्रेसर की सुरक्षा वा संचालन के लिए दोनों उपकरणों का प्रयोग किया जाता है ओवरलोड का कार्य ओवरकरंट होने पर कंप्रेसर की वाइंडिंग को जलने से बचाता है वही रिले कंप्रेसर को स्टार्ट करने का कार्य करती है ये वोल्टेज के सिद्धांत पर कार्य करती है|

जब फ्रिज बार बार बंद चालू होता है तो रिले ओवरलोड बार बार कार्य करते है जिस कारण से अनावशयक चलने से इसके अंदर का मैकेनिज्म ख़राब होने लगता है अंत में समस्या बढ़ते बढ़ते इन दोनों को ख़राब कर देती है जल जाते ह

3- बर्फ देरी से जमती है?

 फ्रिज का कार्य बर्फ को जमाना होता है लेकिन फ्रिज बार बार बंद करते है तो बर्फ कम जाने लगती है क्यूंकि कंप्रेसर गैस ठीक नहीं बनाता बंद होने से|इसलिए फ्रिज को चलने दे लगातार बर्फ जमती रहेगी|

4- फ्रिज का बल्ब ख़राब हो सकता है?


बार बार फ्रिज बंद करते है तो पावर बार बार आती जाती है इस कारण से फ्रिज में लगे बल्ब का फ्यूज हो सकता है|



5- फ्रिज गैस चॉक हो सकती है?


फ्रिज वैसे लगातार ही चलना चाहिए परन्तु कुछ लोग जाने अनजाने में फ्रिज को बंद करते है फिर चालू करते है इस कारण से फ्रिज बंद होने से गैस चोकिंग की समस्या आने लगती है इसके आलावा सर्दी में कई लोग बिजली खपत के कारण बंद करके ही रख देते है ये गलत है बंद ना करें तापमान 2 नंबर पर सर्दी में सेट करके चलाये|

6- इससे बिजली बिल बढ़ता है

फ्रिज का कंप्रेसर बार बार बंद चालू होता है बिजली खिचता है इस कारण से बिजली बिल में बढ़ोतरी होने लगती है इस समस्या के लिए आप फ्रिज को बार बार बंद ना करें चलने दे|
बार बार फ्रिज बंद करने के कारण कंप्रेसर कई गुना करंट खींचता है इससे भी बिजली खपत वृद्धि होती है|

7- फ्रिज को कितने घंटे चलाना चाहिए?


फ्रिज को लगातार ही चलाना चाहिए क्यूंकि यदि बंद करते है तो इसके अंदुरुनी पार्ट्स जाम होने लगते है इसलिए फ्रिज को चालू ही रखे कम तापमान पर चलाये आप फ्रिज को कुछ घंटे कर सकते है अधिक समय बंद ना करिये|

FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 


प्रशन 1)- फ्रिज ठंडा नहीं कर रहा है?

उत्तर-फ्रिज गैस लीकेज, कंप्रेसर प्रेशर कम होना,कंडसर कॉइल लीकेज हो सकती है गैस चोकिंग भी होती है अगर फ्रिज लम्बे समय तक कार्य या बंद रहता है|

प्रश्न 2)- फ्रिज ख़राब कैसे होता है?


उत्तर- फ्रिज ख़राब निम्न कारणों से हो सकता है वोल्टेज अधिक और कम होने से, पावर के बार बार आने जाने से,रिले और ओवरलोड ख़राब होने से, फ्रिज का कंप्रेसर पुराना होने से, कंप्रेसर की पंपिंग डाउन होने से आदि कुछ कारणों से ख़राब हो सकता है ठंडक ना होना, गैस चोकिंग होना भी शामिल होता है|

निष्कर्ष -CONCLUSION

इस लेख में आपको बताया है कि फ्रिज को बार बार बंद करने से क्या होता है अगर बात करें तो गैस चोकिंग, कंप्रेसर पार्ट्स जाम होने लगते है, बल्ब ख़राब होने आदि समस्याएं आती है अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.