100% फ्रिज मे बर्फ जल्दी जमेगी?

 फ्रिज में बर्फ जल्दी कैसे जमाये?

फ्रिज का मुख्य कार्य बर्फ जमाना होता है साथ उसमे रखी चीज़ो का तापमान को भी बनाना होता है फ्रिज में वैसे तो कई सारी समस्याएं आती रहती है लेकिन कभी कभी अधिकतर बर्फ देर से जमती है|

तो ऐसे में हम परेशान हो जाते है क्यूंकि घर में बर्फ की आवश्यकता होती है या कभी घर में मेहमान भी जाते है लस्सी बनानी पड़ जाती है|अगर आपको भी इस प्रश्न का उत्तर सही में चाहिए तो आप सही जगह पर है कही ना जाये आपको बिना किसी देरी के बताते है|

फ्रिज में बर्फ जल्दी कैसे जमाये अगर आप मैकेनिक हो तो भी आपके काम आएगी और अगर ग्राहक हो तो तो आप समझ जायेगे क्या करना है कितना खर्चा होगा और अगर छोटी समस्या होंगी तो खुद भी ठीक कर सकते है जानते है|

1- फ्रिज का तापमान डिवाइस थरमोस्टेट सेट करें

फ्रिज में कूलिंग कम और अधिक करने के लिए फ्रिज में तापमान कण्ट्रोल डिवाइस का प्रयोग किया जाता है ये जिसे थरमोस्टेट कहा जाता है आप तापमान को अधिक सेट करते है ठंडक बर्फ अधिक जमने लगती है कम सेट करने पर कम जमने लगती है|

अधिक बर्फ अधिक फ्रीज़र में चाहिए तो आप थरमोस्टेट की सेटिंग को फुल पर कर देना है इससे कंप्रेसर देर तक चलेगा और बर्फ जल्दी जमने लगेगी आप ये सेटिंग 9 नंबर पर कर दे|

2- फ्रिज को हवादार स्थान पर रखिये?

फ्रिज को वैसे अगर ठीक चलाना है लम्बे समय के लिए तो फ्रिज को हवादार स्थान पर रखिये क्यूंकि अगर आप फ्रिज को गर्म स्थान पर रख देंगे तो कंडसर कॉइल की गर्मी बाहर नहीं जा पायेगी|

 जिससे तापमान फ्रिज के आस पास गर्म रहेगा और देर से बर्फ जमेगी अगर बर्फ जल्दी चाहिए तो आपको फ्रिज को हवादार और छायादार स्थान पर ही रखना चाहिए इसके साथ अगर फ्रिज हवादार स्थान पर रहता है तो कंप्रेसर को कम कार्य करना पड़ता है कूलिंग देने के लिए|


3- फ्रिज को सही वोल्टेज पर चलाये?


फ्रिज को सही कार्य करने के लिए एक शशि निश्चित वोल्टेज की ज़रूरत पडती है आमतौर पर फ्रिज 220 वोल्टेज पर बेहतर कार्य करता है अगर इससे कम और अधिक वोल्टेज आ जाती है किसी कारणवश तो कंप्रेसर बार बार हीट होता है व ट्रिप मारकर बन हो जाता है|

इस कारण से कंप्रेसर गर्म होकर थोड़ी देर चलता है फिर बंद होता और फिर चलता है ऐसे में बार बार कंप्रेसर के बंद होने से बर्फ अधिक देर में जमने लगती है इस समस्या के हल के लिए आपको वोल्टेज को ठीक करवाना है चेक करवाये|

4- फ्रिज को बार बार दरवाजा ना खोले?

फ्रिज को हम ज़रूरत के अनुसार फ्रिज में रखे सामानो को निकालने के लिए फ्रिज के दरवाजे को खोलते है लेकिन कभी कभी घर के छोटे बच्चे बार बार दरवाजे को खोलते है बंद करते है ऐसे में फ्रिज की ठंडक बाहर आने लगती है जिस कारण से बर्फ जमने में देरी होती है अगर इस तरह की समस्या हो तो बार बार गेट ना खोलने दे संभव हो फ्रिज में लॉक कर दे|


5- फ्रिज के थर्मल बल्ब को चेक करें?

फ्रिज में अगर बर्फ कम देरी से जम रही है और आपका थरमोस्टेट डिवाइस ख़राब हो गया है इस समस्या को हल करने के लिए फ्रीज़र में लगे थर्मल बिलुलब को हटा दे इससे कंप्रेसर लम्बे समय तक चलेगा बिना कट ऑफ किये और जल्दी बर्फ जमने लगेगी|

ऐसा करने से कंप्रेसर लगातार कार्य करता है और बर्फ जल्दी जमना शुरू हो जाती है|

6- फ्रिज के कंडसर कॉइल को साफ करें?


फ्रिज में कंडसर कॉइल का काम गैस को तरल अवस्था में बदलना होता है जब कभी कंडसर कॉइल के ऊपर धूल मिट्टी जमने लगती है तो हीट ट्रांसफर होने में समस्या होती है तो इस कारण से जल्दी बर्फ नहीं जमती है ऐसे में आपको कंडसर कॉइल को पेंट ब्रश से साफ करना है फ्रिज को बंद करके प्लग को निकाल ले|

ऐसा करने से पुन: फ्रिज फिर से चलाएंगे तो कूलिंग और बर्फ जल्दी जमना शुरू हो जाएगी|

7- फ्रिज को दीवार से चिपकाये नहीं?

फ्रिज को दीवार से कुछ दूरी पर ही रखना चाहिए जिससे कंडसर कॉइल की गर्मी आसानी से निकल सके इसके लिए आपको फ्रिज को दीवार से 4 इंच की दूरी बनाकर रखना चाहिए अगर आपके फ्रिज में बर्फ धीमी जाम रही है तो आपको दीवार से कुछ हटाना फ्रिज चाहिए|

8- फ्रिज को कमरे में ना रखे


फ्रिज को हम कभी कभी घर के कमरे में रख देते है कुछ की मज़बूरी होती है स्थान कम होता है तो किसी को जानकारी नहीं होती है ऐसे में हीट कमरे से निकल नहीं पाती है कंडसर कॉइल की और बर्फ देरी से जमने लगती है|

इन्हे भी पढ़े-  एसी क्या है

9- फ्रिज को कीचन में ना रखे?

फ्रिज को सदैव गर्म स्थानों से दूर ही रखना चाहिए वही कुछ लोग जानकारी के अभाव में फ्रिज को आपने कीचन में रखते है ऐसा अधिकतर होता है शायद आपके घर का फ्रिज भी कीचन में रखना मिल जाये तो इस तरह लोग गलती कर देते है|

इस समस्या के समाधान के लिए फ्रिज को कीचन में ना रखे हवादार स्थान पर रखे|



10- फ्रिज के कंडसर कॉइल पर धूप ना पड़े?


फ्रिज के पीछे लगी कंडसर कॉइल पर सीधी धूप नहीं पढ़नी चाहिए क्यूंकि इससे कूलिंग में बाधा उत्पन्न हो सकती है क्यूंकि धूप पढ़ने से कंडसर कॉइल का सिस्टम सही  कार्य नहीं कर पाता है|

11- डबल डोर में बर्फ जल्दी कैसे जमाये?


डबल डोर में अगर बर्फ कम गति से जाम रही है तो आपके फ्रिज की सेटिंग ठीक नहीं है क्यूंकि डबल डोर की  कार्यप्रणाली बिल्कुल अलग होती है सिंगल डोर से|आपको डबल डोर में ऊपरी चेम्बर में सेटिंग को चेक करना है कही ये रेफ्रीजिरेटर फुल पर तो कार्य नहीं कर रहा है अगर है तो आपको फ्रीज़र मोड में सेट कर देना है इससे बर्फ जल्दी जमने लगेगी|

FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न 1)- फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए?

उत्तर-फ्रिज को आपको तापमान के अनुसार ही चलाना चाहिए जैसे इस प्रकार से है --

• सर्दी -   0-3 नंबर

• बरसात - 3-6 नंबर

• गर्मी -     6-9 नंबर


प्रश्न 2)-फ्रिज को बार बार खोलने से क्या होता है?

उत्तर- फ्रिज को बार बार खोलने से कई सारी समस्याएं आने लगती है जैसे बर्फ देरी से जमती है, कंप्रेसर गर्म होने लगता है,बिजली खपत बढ़ने लगती है आदि|


प्रश्न 3)- फ्रिज में बर्फ कितनी देर में जमती है?

उत्तर-फ्रिज में बर्फ वैसे सभी चीज़े ठीक हो तो 3 घंटे में बर्फ आ जाती है अगर ये सब चीज़े नहीं है तो देर लग सकती है जैसे बिजली का बार बार आना जाना,फ्रिज का दरवाजा बार बार खोलना, फ्रिज को कीचन में रखने या कमरे में रखने के कारण से|इसके आलावा ये फ्रिज की क्षमता है मॉडल पर भी निर्भर करती है आजकल के नए फ्रिज जो आ रहे है 1 घंटे में बर्फ ज़माने की गारंटी से रहे है|

प्रश्न 4)- फ्रिज में बर्फ नहीं जमने का क्या कारण?

उत्तर- गैस लीक होना, गैस चोकिंग होना, कंप्रेशर प्रेशर डाउन होना आदि|

निष्कर्ष-CONCLUSION

इस लेखे आपको बताया कि फ्रिज में बर्फ जल्दी कैसे जमाये में कई सारी चीज़े सीखी अगर बर्फ तेजी से जमानी है तो आपको फ्रिज के तापमान सेटिंग को फुल पर रखना चाहिए, फ्रिज को गर्म स्थान पर ना रखे साथ ही दीवार से फ्रिज कि दूरी बनाये ताकि गर्मी कंडसर कॉइल कि निकल सके  अंत में कंप्रेसर ख़राब वा रिले ख़राब भी हो सकती है जिस कारण से कंप्रेसर थोड़ी देर चलता है फिर बंद होता है फिर चलता है|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें ताकि और लोगो तक भी अच्छी जानकारी पहुचे|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.