मेरा फ्रिज पीछे की तरफ गर्म क्यों होता है?

 मेरा फ्रिज पीछे की तरफ गर्म क्यों होता है?

आज के समय में फ्रिज के बिना रह पाना नामुमकिन सा है क्यूंकि ये हमारे खाने पीने के सामानो को लबे समय तक बचाकर रखता है अगर बात करें तो फ्रिज में कई चीज़े होती है जिसकी जानकारी हमें नहीं होती है|


फ्रिज गर्म हो तो क्या करें?


अक्सर लोग ये सवाल पूछते है कि मेरा फ्रिज पीछे की तरफ गर्म क्यों होता है ये वैसे फ्रिज की कार्यप्रणाली की एक सामान्य घटना होती है कोई समस्या नहीं|जो गर्म होता है उसे कंडसर कॉइल कहा जाता है कंडसर कॉइल का मुख्य काम गैस को तरल में बदलना होता है|

जब कूलिंग होती है फ्रिज में तो ये पीछे साइड से गर्म होती है ढंग से फ्रिज में कूलिंग नहीं आती है तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेगे फ्रिज के पीछे गर्म क्यों होता है इसके आलावा अधिक गर्म समस्या, हल आदि के बारे में जानकारी देंगे तो बिना किसी देरी के शुरू करते है|

1- फ्रिज के पीछे की तरफ गर्म क्यों होता है?


फ्रिज के पीछे कंडसर कॉइल लगाई जाती है ये फ्रिज का मुख्य भाग होती है इसका कार्य गैस को तरल में बदलना होता है ये कोई समस्या नहीं है ये एक प्रक्रिया है जो सभी फ्रिज में होती ही है अगर फ्रिज में सही से कूलिंग आ रही है तो ये कॉइल अच्छे से गर्म रहेगी अगर कूलिंग में समस्या है तो ठंडी हो जाएगी|

2- फ्रिज की साइड गर्म क्यों होती है?


पुराने फ्रिज में कंडसर कॉइल पीछे की ओर जाली जैसा दिखता था परन्तु आज के समय में काफ़ी बदलाव होने के कारण फ्रिज में जो जाली पीछे लगी आती थी आज वे साइड में आने लग गयीं है|

इसका मुख्य कारण गैस का बदलाव जो आज गैसे प्रयोग हो रही है उनका तापमान अधिक है इस कारण से कंडसर की लम्बाई बढ़ाना अति आवशयक है ये गर्म दोनों तरफ होता है इसलिए आप परेशान ना हो ये समस्या नहीं है साधारण प्रक्रिया है फ्रिज की जो सभी फ्रिज में होती है आ रही है|



3- फ्रिज की साइडे अधिक गर्म क्यों होती है?


फ्रिज में साइड गर्म होना बताता है फ्रिज ठीक कार्य कर रहा है यदि कभी दुर्भाग्यवश फ्रिज की साइड काफ़ी गर्म होती है तो ये समस्या की ओर इशारा कर रहा होता है तो ऐसे में इन समस्या का होना हो सकता है जो निम्न है -

• फ्रिज की साइड अधिक गर्म होना कभी कभी कंप्रेसर भी ख़राब होना हो सकता है

• फ्रिज की साइड अधिक गर्म हो रही है तो फ्रिज में मरम्मत गैस चार्जिंग कार्य के समय गैस अधिक हो गई है आपको चेक करवाना है या गैस का प्रेशर नापे अधिक है तो काम करें|

•फ्रिज किसी ऐसे स्थान पर रखा है जहा पर कंडसर कॉइल की गर्मी नहीं निकल रही है ये इष्टां किचन हो सकता है, या बंद कमरा हो सकता है आदि|



4- फ्रिज की साइड में तेल आ रहा है?


फ्रिज के पीछे में अगर लीकेज हो गई है तो तेल आने की समस्या हो सकती है इस समस्या के होने पर फ्रिज को आपको बंद कर देना चाहिए आपको निम्न बातो को करना चाहिए --

• फ्रिज के पावर प्लग को निकाल दे

• फ्रिज के किसी अच्छे मैकेनिक को बुलाये

• फ्रिज ऐसी अवस्था में ना चलाये अगर फ्रिज चलाते है है तो तेल जो लीक कर रहा है वे सारी पाइपलाइन में चढ़ सकता है बाद में ये चोकिंग का रूप ले सकता है|

5- फ्रिज की साइड जाली कितने की आती है?

फ्रिज की कंडसर कॉइल (जाली) फ्रिज की क्षमता के अनुसार मिलती है या आती है अगर फ्रिज 190 लीटर का है तो कंडसर कॉइल उसी साइज की लगेगी आपको सेम्पल लेकर जाना होगा अगर नई लेनी है वही बड़ी क्षमता के फ्रिज में उससे बड़ी लगेगी|आपको छोटी जाली बड़ी क्षमता के फ्रिज में नहीं लगानी चाहिए इससे कूलिंग की समस्या आ सकती है|

FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न 1)- क्या फ्रिज बाहर की तरफ से गर्म होना चाहिए?

उत्तर- फ्रिज बाहर की तरफ से गर्म होना कोई समस्या नहीं है ये फ्रिज की प्रक्रिया की एक सामान्य घटना होती है जो कूलिंग के समय बाहर से गर्म होती है|फ्रिज के बाहर की साइड में एक कंडसर कॉइल होता है जो गैस को तरल अवस्था में बदलने का काम करता है जब गैस इसमें प्रवेश करती है तो ये गर्म होता है ओर कूलिंग को उत्पन्न करता है|

प्रश्न 2)- क्या फ्रिज का कंप्रेसर गर्म होना चाहिए?

फ्रिज में कंप्रेसर काफ़ी महत्त्वपूर्ण पार्ट होता है ये जब चलता है तो मैकेनिकल पार्ट अंदुरूनी होने के कारण ये सामान्य रूपये से गर्म होता है कोई समस्या नहीं है ये अगर ये अधिक गर्म होकर बंद हो रहा है तो ये समस्या का संकेत है आप तुरंत बंद करें ओर फ्रिज मैकेनिक को बुलाये|

प्रश्न 3)- फ्रिज गर्म हो तो क्या करें?

उत्तर-फ्रिज गर्म हो तो क्या करें ये समस्या गर्मियों में अधिक आती है अगर कारण समझें तो कई सारे हो सकते है जैसे गैस लीकेज हो जाना, कंप्रेसर का पंपिंग डाउन होना, गैस चोकिंग होना, फ्रीज़र लीक होना होना, आदि कारण हो सकते है ऐसे में फ्रिज को बंद कर दे|

प्रश्न 4)- क्या फ्रिज को हमेशा ऑन रखना चाहिए?

उत्तर -फ्रिज को हमेशा ऑन रखना चाहिए या नहीं अक्सर लोग ये सवाल पूछते है तो उत्तर ये है फ्रिज को हमेशा ऑन रखना चाहिए अगर बंद कर देते है तो इससे कूलिंग गैस चॉक हो सकती है|सर्दी में भी फ्रिज को बंद ना करें उस समय 2 नंबर पर फ्रिज चलाये बंद ना करें ख़राब हो सकता है|


प्रश्न 5)- फ्रिज ठंडा नहीं कर रहा है?

उत्तर-फ्रिज ठंडा नहीं कर रहा है तो कई सारे कारण हो सकते है जैसे गैस चॉक होना, गैस लीकेज होना, रिले ओर ओवरलोड ख़राब होना, पावर सप्लाई ना पहुंचना फ्रिज में, फ्रिज का थरमोस्टेट ख़राब होना, आदि

निष्कर्ष- CONCLUSION


इस लेख में आपको बताया है कि मेरा फ्रिज पीछे की तरफ गर्म क्यों होता है वैसे इसके कई कारण हो सकते है कंडसर कॉइल अगर गर्म हो रहा है तो ये सामान्य घटना होती है इसके आलावा कंप्रेसर ख़राब, गैस अधिक भी हो सकती है|आपका प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.