नया फ्रिज खरीदने के बाद क्या करना चाहिए?

 नया फ्रिज खरीदने के बाद क्या करना चाहिए?


जब हम नया फ्रिज खरीद लेते है तो हमें सामने समस्या यही होती है कि फ्रिज को कैसे रखे ताकि उसमे खराबी मरम्मत कम से कम हो वही कुछ लोग फ्रिज का इस्तेमाल करना जानते है वही कुछ लोग फ्रिज के इस्तेमाल से अनजान होते है|


नया फ्रिज खरीदने के बाद क्या करना चाहिए



 फ्रिज में तापमान को कण्ट्रोल कैसे करें, फ्रिज कि साफ सफाई कैसे करें, फ्रिज में गैस लीकेज ना हो फ्रिज का रखरखाव कैसे करें यदि आप भी जानना चाहते नया फ्रिज खरीदने के बाद क्या करना चाहिए आपको लेख में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जिससे आप फ्रिज को लम्बे समय तक चला पाएंगे फ्रिज को गर्म स्थान से सदैव दूर रखिये चलिए बिना किसी देरी के चलते है और जानते है|

1- फ्रिज को धूप व गर्म स्थान से दूर रखे?


जब भी फ्रिज को इंस्टाल करें तो किसी स्थान पर तो आपको हमेशा ध्यान रखना है वे स्थान गर्म ना हो क्यूंकि गर्मी कंडसर के कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकती है जिससे वैपर तरल में बदलने में समय लगता है और कूलिंग बर्फ देरी से जमती है इसलिए हमेशा कीचन या गर्म स्थान से बचाकर ही फ्रिज चलाना चाहिए जहा पर हवा का वेंटीलेशन अच्छा हो खिड़की के समीप रखे जहा से हवा कंडसर कॉइल में लगे इससे गैस लीकेज की सम्भावना कम होती है और ठंडक जल्दी आने पर कंप्रेसर कट करता है और बिजली बचत भी होती है|


2- फ्रिज के कंडसर कॉइल को 3 महीने में साफ करें?


फ्रिज का कंडसऱ काफ़ी महत्वपूर्ण पार्ट होता है यह फ्रिज के पीछे या साइड बॉडी में लगा होता है इसका मुख्य कार्य वैपर को तरल में बदलना होता है ये क्रिया हवा के माध्यम से परिवर्तित होती है कंडसर पर धूल मिट्टी जमने से हवा से कंडसर कॉइल ठंडी नहीं हो पाती है|

जिसके कारण से तरल बनने में समस्या होती है इसके लिए आपको कंडसर को नियमित रूप से साफ करना चाहिए हर 3 महीने के उपरांत या इससे पूर्व साफ करना चाहिए सबसे पहले फ्रिज के पावर प्लग को निकाल ले जिससे किसी भी प्रकार का करंट ना लगे एक सॉफ्ट ब्रश लेकर जाली को साफ करें और साइड कंडसर है तो एक सॉफ्ट कपडे से साफ कर सकते है|

आपको कुछ समय पश्चात् कंडसर कॉइल को चेक करना है इससे कंप्रेसर का कार्य बढ़ जाता है और बिजली खपत भी बढ़ती है|


3- फ्रिज को नियमित रूप से डिफ़्रॉस्ट करें?

फ्रिज बर्फ जमना अच्छा होता है लेकिन आवश्यकता से अधिक बर्फ जमना ठीक नहीं इससे फ्रिज के नीचे के हिस्सों में ठंडक कम हो सकती है अगर बात करें तो डिफ़्रॉस्ट एक विधि है जिसके द्वारा फ्रीज़र में मोटी बर्फ को थरमोस्टेट की सहायता पिघलाया जाता है|

हर 7 दिन के बाद डिफ़्रॉस्ट क्रिया को करें सिंगल डोर फ्रिज को मैन्युअल डिफ़्रॉस्टिंग होती है आपको खुद करना होता है जबकि फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में आटोमेटिक डिफ़्रॉस्टिंग विधि का प्रयोग किया जाता है जो हर एक 8 घंटे में फ्रीज़र की बर्फ को पिघलाता है एक डिफ़्रॉस्ट हीटर की सहायता से|

इसलिए अगर आपका फ्रिज सिंगल डोर का है तो डिफ़्रॉस्ट करें फ्रीज़र की बर्फ को किसी भी नुकीली वस्तु से ना हटाए इससे फ्रीज़र में छेद या लीकेज हो सकती है|

4- फ्रीजर की बर्फ को कैसे हटाए?

फ्रीज़र में अधिक बर्फ जमने से फ्रीज़र में स्थान कम हो जाता है तो इसको हटाने के लिए डिफ़्रॉस्ट विधि का प्रयोग किया जाता है डिफ़्रॉस्ट बटन सिंगल डोर में लगा होता है कंप्रेसर बंद हो जाता है और नोब अंदर की ओर चली जाती है बर्फ फ्रीज़र की पिघलने पर नोब बाहर आ जाती है ओर फिर से कंप्रेसर चालू हो जाता है सिंगल डोर फ्रिज में डिफ़्रॉस्ट मैन्युअल होता है डबल डोर में आटोमेटिक होती है|

5- फ्रिज को सर्दी में बंद करना चाहिए या नहीं?

फ्रिज को लोग अक्सर सर्दी में बंद कर देते है जिसके कारण गर्मी में चलाने पर वे चॉक हो जाता है ओर खर्च बढ़ जाता है आपको फ्रिज को बंद नहीं करना चाहिए क्यूंकि बंद करने से गैस चोकिंग हो सकती है ओर कंप्रेसर के अंदुरुनी पार्ट्स जाम होने की सम्भावना बढ़ जाती है|

आप सर्दी में बंद ना करें इसके तापमान को कम सेटिंग में करें जिससे फ्रिज भी चलता रहे है साथ में बिजली की भी बचत हो आज के समय में इन्वेर्टर फ्रिज काफ़ी बिजली बचाते है साधारण फ्रिज की तुलना में|

6- फ्रिज को गर्मी में कैसे चलाये?

गर्मी आने पर फ्रिज का इस्तेमाल अधिक होने लगता है क्यूंकि खाने पीने के सामानो को फ्रिज में समय पर ना रखने पर फ्रिज सामान ख़राब होने का खतरा रहता है इसलिए कूलिंग की आवश्यकता अधिक होती है|

हर मौसम में फ्रिज अलग अलग तापमान में चलता है गर्मी में आपको 8 नंबर पर चलाना चाहिए ये तापमान सेटिंग आप रेफ्रीजिरेटर में लगे थरमोस्टेट की सहायता से कर सकते है|

7- फ्रिज को बरसात में कैसे चलाये?

फ्रिज को बरसात में इस तापमान में सेट करके चलाना चाहिए 3-6 नंबर के बीच में इससे बिजली बचत होती है|

8- फ्रिज को रात में बंद करना चाहिए ना नहीं?

फ्रिज को रात में बंद करना चाहिए या नहीं अक्सर लोग पूछते है अगर फ्रिज मे कोई ऐसा खाने पीने का सामान रखा है जो जल्दी ख़राब हो जायेगा तो फ्रिज को कम कम तापमान पर सेट करके चलाये|

9- फ्रिज को दीवार से उचित दूरी पर रखे?


फ्रिज को दीवार से 4 इंच की दूरी बनाकर रखना चाहिए इससे कंडसर की गर्मी आसानी से बाहर निकल जाती है|

10- फ्रिज को अलग सॉकेट में लगाए?

फ्रिज को हमेशा एक अलग सॉकेट में लगाना चाहिए क्यूंकि फ्रिज के साथ कई सारे प्लग लगाने से फ्रिज का प्लग हिल सकता है|

संभव हो एक अलग से एक्सटेंशन बोर्ड लगाये|

11- फ्रिज के साथ स्टेबलाइज़र लगाए या नहीं?

आज के समय में फ्रिज बिना स्टेबलाइज़र के work करते है इसकी जानकारी के लिए आप फ्रिज के ऊपर लिखा दिखेगा ये फ्रिज बिना स्टेबलाइज़र के work कर सकता है या मैन्युअल भी पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है|

 हाँ अगर आपके पास काफ़ी साल पुराना फ्रिज है ओल्ड मॉडल का तो आपको फ्रिज के साथ स्टेबलाइज़र को लगाना चाहिए इससे कंप्रेसर वोल्टेज e उतार चढ़ाव से ख़राब नहीं होता है|

12- फ्रिज ख़राब होने पर कहा से ठीक करवाये?

फ्रिज ख़राब होने पर कहा से ठीक करवाना चाहिए तो इसका उत्तर नीचे बताया गया है -

• अगर वारंटी में है तो कंपनी के टॉल फ्री नंबर पर कॉल करके कंपनी मैकेनिक को बुलाये मुफ्त में ठीक हो जायेगा आपको फ्रिज का बिल दिखाना होगा मरम्मत करते समय|

• अगर वारंटी सीमा से बाहर फ्रिज है तो आप लोकल मैकेनिक से भी ठीक करवा सकते है या कंपनी से मेरा सुझाव है आप कंपनी से ही ठीक करवाये अच्छा होता है क्वालिटी work होता है हाँ लोकल में जान पहचान का कोई पर्सन मैकेनिक है तो आप ठीक करवा सकते है|

• वारंटी के समय में किसी लोकल मैकेनिक से ठीक ना करवाये इससे वारंटी पॉलिसी का अवमानना होती है|

13- कंपनी में अपना नंबर ऐड करवाये?


जब आप फ्रिज खरीद कर ले आते है तो सबसे पहला काम अपना मोबाइल नंबर कंपनी में दर्ज कारण होता है इससे कंपनी को जानकारी मिल जाती है इस पर्सन ने कब कितने लीटर का फ्रिज ख़रीदा है|मोबाइल नंबर ऐड होने से ऑफर की जानकारी मैसेज के द्वारा आपके मोबाइल में मिलती है|

14- फ्रिज का बिल मेल पर भेज दे?

फ्रिज खरीदने में जो फ्रिज का बिल मिलता है उसका फोटो मोबाइल से खींचकर ईमेल पर भेज दे इससे ज़रूरत होने पर आपको आसानी से मिल सके|

15 फ्रिज को चौकी में रख दे?


फ्रिज को चौकी पर रखने से फ्रिज की ऊचाई हो जाती है साथ ही इससे लाभ ये होता है फ्रिज के नीचे गंदगी धूल मिट्टी आसानी से साफ हो सके|

16- घर से बाहर जाते समय बंद करें या नहीं?

अगर आप घर से कही बाहर लम्बे समय के लिए जा रहे है तो फ्रिज को एंड कर दे यदि 1 से 2 दिन के लिए जा रहे है तो फ्रिज को कम तापमान पर सेट कर दे अगर कन्वर्टेबल फ्रिज है तो आपको फ्रीज़र को रेफ्रीजिरेटर बना देना चाहिए जिससे फ्रिज में रखा सामान ख़राब नहीं होगा और बिजली बचत भी होंगी|

FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न 1)- नया फ्रिज इस्तेमाल करने से पहले कब तक चालू होना चाहिए?

उत्तर- फ्रिज को इस्तेमाल करने से पहले मैन्युअल किताब को पढ़ ले कंपनी को सूचना दे डेमो के लिए ताकि फ्रिज की पूरी जानकारी होने पर चालू करें|

प्रश्न 2)- फ्रिज खरीदने से पहले क्या देखना चाहिए?

उत्तर- फ्रिज खरीदने से पहले से आपको अपना बजट, लीटर क्षमता, और सर्विस सेंटर का मालूम कर ले|साथ ही अच्छे ब्रांड का फ्रिज ले जो बाजार में काफ़ी सालो से फ्रिज में नंबर 1 हो|

प्रश्न 3)- फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए?

उत्तर- फ्रिज को तापमान के अनुसार चलाये जिससे फ्रिज भी अच्छी कूलिंग करें और बिजली बचत भी हो|

प्रश्न 4)- क्या फ्रिज को हमेशा ऑन रखना चाहिए?

उत्तर- हाँ फ्रिज को हमेशा ऑन रखना चाहिए बंद करने से फ्रिज ख़राब हो सकता है गैस चॉक हो सकती है या पार्ट्स जाम हो सकते है|

प्रश्न 5)- फ्रिज कितने स्टार का अच्छा होता है?

उत्तर- फ्रिज 5 स्टार सबसे अच्छा होता है|


प्रश्न 6)- फ्रिज खाली होने पर क्या होगा?

उत्तर- फ्रिज खाली होने पर बिजली खपत भी बढ़ती है|


प्रश्न 7)- क्या खाली फ्रिज को बंद कर देना चाहिए?

उत्तर- अगर फ्रिज में खाली है तो फ्रिज बंद कर सकते है|

निष्कर्ष- conclusion 


इस लेख में बताया कि क्या नया फ्रिज खरीदने के बाद क्या करना चाहिए तो आपको फ्रिज के बिल को ईमेल पर भेज देना चाहिए, कंपनी के टॉल फ्री नंबर पर डेमो और मोबाइल नंबर को ऐड कऱवाना चाहिए, फ्रिज को हवादार स्थान पर रखना चाहिए, फ्रिज को दीवार से हटकर रखना चाहिए आदि|अगर फ्रिज के बारे में बिल्कुल जानकारी ना हो तो कंपनी के टॉल फ्री नंबर पर कॉल करके कंपनी इंजीनियर को बुला ले|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो अधिक से अधिक शेयर करें|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.