पढ़ाई पर फोकस करने के तरीके|padai per focus karne ke तरीके?

 पढ़ाई पर फोकस करने के तरीके?


आज के समय में काफ़ी चीजे आ गई है जिसमे से मोबाइल भी एक है इस कारण से बच्चो का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है ये सबसे बड़ी डिसट्रक्शन है वे दिन भर वीडियो गेम और इंस्टाग्राम कि रील्स को ही देखते है तो इस कारण से पढ़ाई पर फोकस करना कठिन सा हो गया है|


पढ़ाई पर फोकस करने के तरीके?


इससे माता पीता भी चिंतित रहते है क्या होगा वैसे पढ़ाई पर फोकस ना होने के कई सारे कारण हो सकते है जैसे मन ना लगना, गलत समय पढ़ाई करना, लगातार करना बीच में ब्रेक ना लेना आदि आज के लेख में हम कई सारे कारणों को जानेगे अगर आप इसको ध्यान से पढ़ते हो तो आपको फोकस केवल स्टडी पर ही रहेगा|

अगर आप रियल में पढ़ाई पर फोकस करने के तरीके के बारे में जानना चाह रहे है बिना देरी के शुरुआत करते है सीखते है|

1- पढ़ाई का अच्छा माहौल बनाने से

आप जब पढ़ने बैठे तो डिसट्रक्शन वाली सभी वस्तुओ को अपने आस पास से हटा दे और ऐसे स्थान पर बैठे जहा शोर शराबा ना हो|अगर आपके पास में टीवी चल रहा है तो कमरे का दरवाजा बंद करें ताकि आवाज कमरे के अंदर ना पहुचे आपको पढ़ाई करते समय बेड पर नहीं बैठना है इससे आलस आ सकता है संभव हो तो कुर्सी पर बैठे इससे पढ़ने में अच्छा लगता है आप अच्छा महसूस करते हो|



2- पढ़ाई का रूटीन अवशय बनाये?


आपको रूटीन के लिए एक टाइम टेबल बनाना है उसमे अपने सभी विषय कि जानकारी कौन सा विषय कब पढ़ना है और कैसे तो समय बाट दे कमजोर विषय पर कम समय दे वही कठिन को अधिक इसके साथ कठिन विषय को रात के समय ना पढ़े क्यूंकि उस समय आप बोर हो सकते है नींद का समय होता है|

वैसे किसी भी चीज में कामयाबी पानी है तो रूटीन बना अति आवशयक है आप भी बनाये |

3- खाने में संतुलित भोजन ले?


जैसे बाइक या कार को अच्छे से लम्बी दूरी पर जाना होता है तो पेट्रोल कि आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करने और एनर्जी के लिए संतुलित अच्छा भोजन अति आवशयक है इसलिए खाने का ध्यान रखे|

इसलिए तरल पदार्थो का सेवन करें और अच्छा भोजन करें रात में पढ़ाई करते समय अधिक खाना ना खाये खाये भी तो पढ़ाई से काफ़ी घंटे पहले खा ले|


4- नींद पूरी ले?


आपको पढ़ाई पर अच्छे से फोकस करना है तो दिमाग़ को आराम देना आवशयक है इसलिए शरीर को सवस्थ रखने के लिए पूरी नींद लेनी चाहिए आमतौर से 8 घंटे कि नींद लेनी ही चाहिए अगर आपकी नींद पूरी नहीं होंगी तो आलस आएगा और दिमाग़ मन पढ़ाई में नहीं लगेगा|

5- पढ़ाई के बीच में ब्रेक ले?


पढ़ाई को लगातार नहीं करना चाहिए बीच बीच में कुछ समय अंतराल पर ब्रेक लेना चाहिए लगातार 1 घंटे पढ़ाई के बाद कुछ ब्रेक ले|ऐसा करने से आपका फोकस पढ़ाई पर अच्छा लगेगा अगर आपकी क्षमता 3 रोटी खाने कि है अगर मै बोलू आप 8 रोटी का लों तो समस्या हो जाएगी आप खा नहीं पाएंगे ठीक पढ़ाई भी आवश्यकता से अधिक करेंगे तो बोर हो जायेगे|

6- अपने कार्य को जाचे

आपको अपने द्वारा पढ़े गए विषय को पुन: चेक करें अपने आप से पूछे कुछ सवाल इसके आलावा खुद पिछले वर्ष के पेपर को हल करें ऐसा करने से आपका फोकस मन पढ़ाई में लगेगा|

7- कंसन्ट्रेशन बनाये?

किसी भी कार्य में सफलता पानी है तो रेगुलर उस कार्य को करिये कुछ स्टडी में पाया है अगर आप लगातार हर दिन किसी कार्य को करते है तो कितना भी कठिन काम क्यों ना हो आपको वो आसान लगने लगता है|

इसके साथ आपका ध्यान फोकस पूरा स्टडी पर ही होना चाहिए तभी आप कंसन्ट्रेशन के साथ पढ़ाई को प्रभावशाली ढंग से कार सकते है|

8- नकारात्मक विचारों को ना आने दे?

अगर आपके मन में नकारात्मक विचार आ रहे है तो आप पढ़ाई में मन नहीं लगा पायेगा मेरा एग्जाम कैसा होगा, कौन कौन से प्रश्न आएंगे ऐसे सवाल आपको नकारात्मक की और ले जायेगे और जो आपको आता भी है वे भी भूल जायेगे इसलिए सकारात्मक सोच रखे जो पढ़ा है उसको अच्छे से रिवीज़न करें लिखकर याद जल्दी होता है|

9- पढ़ाई वाले मित्र बनाये?

आपके मित्र जो होते है उनका भी काफ़ी योगदान होता है आपकी सफलता में अगर अच्छा मित्र है तो वे आपका मनोबल बढ़ायेगा और बोलेगा जो आता है उसको अच्छे से लिखना|इसलिए अच्छे मित्रो का चयन करें जो पढ़ाई में अच्छे हो खेल कूद कम करते हो|

10- पढ़ाई को बोझ की तरह ना ले?


आपको पढ़ाई को बोझ के रूप में नहीं करनी है अगर ऐसा करेंगे तो आप फेल हो जायेगे इसलिए आप पढ़ाई को ये समझकर करें की ये जीवन को सफल बनाएंगी|

11- टॉप आने की चाह रखे?


अगर आप एग्जाम में टॉप आने की चाह रखते है तो इससे भी आपका फोकस पढ़ाई में अधिक लगता है ये एक मोटिवेशन है जिसको पाने के लिए आप दिन रात एक कर सकते है इसलिए टॉप आने की चाह रखेंगे तो हमेशा फौस आपका पढ़ाई पर रहेगा|

12- अच्छी स्ट्रीम में जाने से?


आप केवल पास होने के लिए पढ़ाई कर रहे है तो आपका फोकस पढ़ाई पर कम लगेगा वही अगर 10वी क्लास के एग्जाम में आप सोचते है कि अगर मै अच्छे मार्क्स ले आया तो मुझे साइंस मिल जाएगी ऐसा पाने के लिए आपका फोकस अधिक स्टडी में लगेगा इस कारण से भी स्टूडेंट अपना लक्ष्य निर्धारित करते है|

FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न 1)- एक बार पढ़ते ही याद कैसे करें?

उत्तर-आपको अपने साथ पेंसिल रखनी चाहिए और एक कॉपी, नोट्स रखे साथ, हाईलाइटर से निशान लगाकर पढ़े, रिवीज़न अवशय करें ताकि याद आ जाये पढ़ा हुआ और लिखकर याद करिये|

प्रश्न 2)- पढ़ाई में कमजोर उसे तेज कैसे बने?

उत्तर-आपको शांत स्थान में पढ़ाई करनी चाहिए, लिखकर याद करें, अच्छे मित्र बनाने चाहिए, ग्रुप डिस्कशन करें और टीचर की सहायता ले आदि|

प्रश्न 3)- सुबह कितने बजे पढ़ना चाहिए?

उत्तर- पढ़ाई सुबह के समय 5 बजे उठकर करनी चाहिए क्यूंकि उस समय दिमाग़ ऊर्जावान होता है वही दिन में आते आते दिमाग़ कम चलता है रात के समय अधिक देर तक स्टडी ना करिये इससे सुबह जागने में दिक्कत होंगी|

प्रश्न 4)- पढ़ाई का मन क्यों नहीं करता है?

उत्तर-पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण, अधिक रात तक पढ़ना, पूरी नींद ना लेना, सिलेबस को ना पढ़ना, कस्तीन विषय को गलत समय पर पढ़ना आदि|

निष्कर्ष-CONCLUSION

इस लेख में आपको बताया है कि पढ़ाई पर फोकस करने के तरीके इसके लिए आपको अच्छी नींद लेनी चाहिए, आपको समझकर पढ़ना चाहिए ये सोचकर पढ़ाई करने से जॉब मिल जाएगी, सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें, अधिक देर तक ना जागे, पढ़ाई के बीच में ब्रेक ले आदि बातो को अपनाने से पढ़ाई पर फोकस पैदा होता है|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करना|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.