क्या फ्रिज में बर्फ जमना ख़राब है?

 क्या फ्रिज में बर्फ जमना ख़राब है?


आज फ्रिज हमारी आवश्यकता बन चुका है गर्मी हों या सर्दी इसके बिना हमारे खाने पीने के सामान जल्दी बेकार हों जाते है फ्रिज में बर्फ जमना जहा एक ओर अच्छी बात है क्यूंकि फ्रिज का मुख्य कार्य ही बर्फ को जमाना होता है फ्रीज़र में बर्फ जमती है जब कंप्रेसर चलता है इससे नीचे के कम्पार्टमेंट में ठंडक जाती है क्या आप जानते है अधिक बर्फ जमना फ्रिज के लिए उत्तम है या दुर्लभ है?

क्या फ्रिज मे बर्फ जमना ख़राब है


 साधारण शब्दों में जाने तो किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती है ठीक उसी प्रकार बर्फ जमना भी अधिक अच्छा नहीं है क्या फ्रिज में बर्फ जमना ख़राब है इसके बारे में जानकारी पाने के इच्छुक है तो आज का लेख में बताने जा रहे है मोटी बर्फ की परत जमने से फ्रिज में तापमान कम ज़्यादा हों जाता है|

 कूलिंग फ्रीज़र में अधिक होती है जबकि नीचे के भागो में चीज़े गर्म होने लगती है इसके आलावा फ्रिज तापमान की प्राप्ति नहीं कर पाने के कारण बिजली खपत में भी बढ़ोतरी होंने लगती है बर्फ जमना ख़राब के बारे में बिना किसी देरी किये जानते है इसके कारण ओर समाधान के बारे में आपको निश्चित एक अच्छी जानकारी देंगे तो बिना किसी देरी के जानते है|

फ्रिज में बर्फ जमना ख़राब है?


फ्रिज में बर्फ जमना ठीक है लेकिन आवश्यकता से अधिक एक परत के रूप में अच्छी नहीं होती है इससे ठंडक फ्रिज में एक समान नहीं होती है जिससे कंप्रेसर लगातार कार्य करता है आपको नीचे कुछ कारण बता रहे है जिससे बर्फ अधिक आ जाती है और उसके प्रभाव क्या होता है तो जानते है ----

1- फ्रिज में ठंडक असमान हों जाती है?


फ्रिज में अधिक मात्रा में बर्फ का बनना ठीक नहीं होता है इससे फ्रीज़र से ठंडक नीचे के हिस्सों में नहीं पहुंच पाती है और इससे नीचे के खाने पीने के सामान गर्म व ख़राब होने का खतरा बढ़ने लगता है आपको फ्रीज़र में जानी अधिक बर्फ को हटाने के लिए फ्रिज को या तो कुछ समय के लिए बंद कर दे या डिफ़्रॉस्ट करें इससे बर्फ हट जाएगी और नीचे के भागो में भी कूलिंग आने लगेगी|

2- फ्रीज़र में स्थान कम बचता है?

फ्रीज़र वैसे भी छोटे आकार का होता है जिसमे बर्फ जमती है यदि फ्रीज़र के ऊपर बर्फ अधिक मोटी जमने लगी है तो इससे फ्रीज़र में हम अधिक खाने के सामान या बर्फ के कटोरे नहीं रख सकते है इस समस्या के हल के लिए आपको समय पर डिफ़्रॉस्ट करना चाहिए फ्रिज जिससे बर्फ अधिक ना जाने 7 दिन के बाद हमेशा एक बार डिफ़्रॉस्ट की क्रिया को करें|

3- बिजली बिल में वृद्धि होती है?


फ्रिज में बर्फ अधिक जमने लगती है इस कारण से तापमान की प्राप्ति अच्छे से नहीं हों पाती है साथ ही कंप्रेसर जल्दी बंद नहीं होता है जिससे लगातार कंप्रेसर चलने पर बिजली की खपत बढ़ने लगती है|

4- कंप्रेसर गर्म हों जाता है?

फ्रिज का कंप्रेसर एक निश्चित समय के बाद बंद हों जाता है जब फ्रिज के अंदर का तापमान ठीक आ जाता है परन्तु जब बर्फ अधिक जमने लगती है तो कंप्रेसर लगातार चलता है जिससे वे गर्म होने लगता है कई बार तो ये ख़राब भी हों जाता है|

5- फ्रिज में रखी वस्तुए ख़राब होने लगती है?

फ्रिज में खाने पीने की वस्तुए नीचे के हिस्सों में रखी जाती है जब तापमान बर्फ फ्रीज़र तक ही सीमित हों जाता है तो ठंडक नीचे के हिस्सों में जाने से रुक जाती है अगर आपके फ्रिज में ऐसी समस्या है तो बर्फ चेक करें कही अधिक मात्रा में फ्रीज़र में तो नहीं जम रही है अगर है तो डिफ़्रॉस्ट करें|

6- बर्फ हटाने के चक्कर में फ्रीज़र लीक हों सकता है?

जब फ्रीज़र में बर्फ अधिक जमने लगती है तो अक्सर कई लोग जानकारी के अभाव या फिर जल्दबाज़ी के चलते फ्रीज़र की बर्फ को हटाने में किसी नुकिली वस्तु का इस्तेमाल करते है इस बर्फ हटाने के चककर में वे नुकिली चीज एल्युमीनियम फ्रीज़र में लग जाती है|

 जिससे उस स्थान में छेद हों जाता है गैस लीकेज रिसाव होने लगता है तो आपको गलत तरीके का इस्तेमाल बर्फ को हटाने के लिए नहीं करना चाहिए डिफ़्रॉस्ट विधि का प्रयोग करना चाहिए हर 7 दिन के बाद में इससे कूलिंग व मरम्मत खर्चे कम हों जाते है|

FAQ-


प्रश्न 1)- क्या फ्रिज में बर्फ जमना ख़राब है?

उत्तर- हाँ अगर फ्रीज़र में काफ़ी मोटी बर्फ जम रही है तो ये ख़राब इससे कूलिंग कम होने लगती है साथ ही फ्रिज का तापमान ना आने पर कंप्रेसर लगातार कार्य करता है जिससे बिजली बिलमें बढ़ोतरी होने लगती है|

प्रश्न 2)- मेरे फ्रीज़र में बर्फ क्यों जमा होती है?

उत्तर- बर्फ जमा इसलिए होती है क्यूंकि आपने फ्रिज को डिफ़्रॉस्ट सही समय पर नहीं किया है हर 7 दिन बाद करें डिफ़्रॉस्ट अगर आपका फ्रिज सिंगल डोर का है|


प्रश्न 3)- फ्रिज कैसे ख़राब होता है?


उत्तर- फ्रिज ख़राब होने के कई कारण होते है -

• वोल्टेज का कम ज़्यादा होना

• कंप्रेसर प्रेशर कम होना

• गैस लीकेज होना

• गैस चोकिंग होना

• रिले और ओवरलोड का ख़राब होना 

प्रश्न 4)- फ्रीज़र जम जाये तो क्या करें?

उत्तर- फ्रीज़र जम जाये तो आपको फ्रिज को बंद करना चाहिए जिससे बर्फ सारी पिघल जाये या डिफ़्रॉस्ट भी कर सकते है|

प्रश्न 5)- क्या मेरे फ्रिज के पीछे बर्फ होनी चाहिए?

उत्तर- फ्रिज के पीछे सक्शन लाइन के ऊपर अगर बर्फ जम रही है तो ये गैस अधिक होने का संकेत होता है तो आपको गैस की सही मात्रा मैकेनिक से चेक करवाये क्यूंकि गैस अधिक चार्ज होने पर कंप्रेसर पर अनावश्यक लोड पड़ने लगता वे ख़राब हों सकता है|

CONCLUSION-


इस लेख में आपको बताया कि क्या फ्रिज में बर्फ जमना ख़राब है तो यदि फ्रीज़र में मोटी परत बन रही है बर्फ कि तो आपको डिफ़्रॉस्ट करना चाहिए इसके आलावा फ्रिज को कुछ समय बंद कर दे जिससे बर्फ पिघल जाये आपको सुझाव है आपको समय समय पर हर 3 दिन के बाद डिफ़्रॉस्टिंग करें जिससे बर्फ एक निश्चित मात्रा में रहे और अच्छी ठंडक रहे फ्रिज में आदि अगर लेख पसंद आया हों तो कमेंट करें और पसंद आया हों तो शेयर करें|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.