छात्रों के लिए 15 अच्छी आदतें

 छात्रों के लिए 15 अच्छी आदतें?


1- खुद को प्रेरित करें व सही सोच रखे?

सदैव अपनी सोच को अच्छा रखें और खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें अच्छी सोच से मन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जो विद्यार्थी जीवन में काफ़ी जरूरी है। वहीं दूसरी ओर अगर कोई काम करने में कठिनाई महसूस हो रही हैं तो ऐसे में बिल्कुल भी निराश नहीं होना चाहिये क्यूंकि मुश्किलें आएगी जाएगी और सफलता अवशय मिलेगी|



ऐसे वक्त में जरूरत होती है खुद को प्रेरित करने की खुद को प्रेरित करें कि कोई भी काम असंभव नहीं होता है और उस कार्य को करने का लगातार प्रयास करें|चूंकि हर स्थिति में सकारात्मक सोच रखना भी मुमकिन नहीं है|

इसलिए ऐसी स्थिति जब दिमाग केंद्रित न हो और मन में नकारात्मक विचार आने लगें तो अपने माता-पिता और अभिभावक से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए ये काफ़ी ज़रूरी है|


2- सदा खुश रहे?

 खुश रहना काफ़ी ज़रूरी होता है हमारी अच्छी सेहत के लिए विद्यार्थी जीवन में हमेशा खुश रहने का प्रयास करें खुश रहने से आप न केवल अच्छी तरह से स्टडी कर पाएंगे बल्कि दूसरों के साथ आपके संबंध भी अच्छे से बने रहेंगे|

दरअसल  जो भी लोग हमेशा मुंह लटकाए रहते हैं उनसे कोई भी बात नहीं करना चाहता है वहीं  एक मुस्कान के साथ अगर आप दूसरों से मिलते हैं, तो उन पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है और आप लोगो के बीच आते है और लोग जानने लगते है|

3- ज्ञान का इस्तेमाल करिये?

एक छात्र को अपने ज्ञान को इस्तेमाल करने का अवसर नहीं छोड़ना चाहिए ऐसा करने से न केवल आपके ज्ञान की परख होगी, बल्कि आपके ज्ञान का विस्तार भी होता रहेगा।

 वहीं, विद्यार्थी को अपने ज्ञान को इस्तेमाल कर खुद में मौजूद कमियों को जानने और समझने का मौका भी मिलता है। इसलिये एक विद्यार्थी को हमेशा अपने ज्ञान को इस्तेमाल करने के अवसर तलाशते रहना चाहिए|इस काम की शुरुआत अपने साथियों की पढ़ाई में मदद करके भी की जा सकती है।

4- जल्दी सुबह समय पर उठे

रोज सुबह जल्दी उठने का नियम बनाइये ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह के वातावरण में गजब की ऊर्जा होती है। साथ ही उस समय दिमाग पूरी तरह से फ्रेश होता है, जिस कारण उस समय की गई पढ़ाई हमेशा याद रहती है|

 इतना ही नही इस समय पढ़ते समय कठिन से कठिन सवालों को भी आसानी से हल किया जा सकता है सुबह जल्दी उठने के लिए रात को समय पर सोना भी जरूरी है|साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद आवश्यक है अच्छा विद्यार्थी वही है, जो रोज रात को तय समय पर सोए और सुबह जल्दी उठ जाए जो काफ़ी महत्वपूर्ण होता है|

5- गलती से बिल्कुल ना डरे?

गलती किसी से भी हो सकती है और हर व्यक्ति गलती से ही सीखता है इसलिए गलती करने से कभी नहीं डरना चाहिए। वहीं अगर आपके मन में कुछ गलत करने का डर बना रहेगा, तो आप जीवन में कुछ नया नहीं सीख पाएंगे। किसी काम में की गई गलती आपको उस काम को ठीक से करने का रास्ता बताएगी। इससे आपकी समझ और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी तो आपको गलती से नहीं डरना चाहिए|


6- जल्दी सुबह में उठे?

रोज सुबह के समय जल्दी उठने का नियम बनाएं ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह के वातावरण में गजब की ऊर्जा होती है। साथ ही उस समय दिमाग पूरी तरह से फ्रेश होता है शांत रहता है जिस कारण उस समय की गई पढ़ाई हमेशा याद रहती है और आप भूलते नहीं है|


 इतना ही नहीं इस समय पढ़ते समय कठिन से कठिन सवालों को भी आसानी से हल किया जा सकता है सुबह जल्दी उठने के लिए रात को समय पर सोना भी जरूरी है|साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद आवश्यक है|अच्छा विद्यार्थी वही है, जो रोज रात को तय समय पर सोए और सुबह जल्दी उठ जाए।


7- रोजाना स्कूल जाये?


रोज स्कूल जाने से आपको पता रहता है कि क्लास में टीचर क्या पढ़ा रहे हैं। इससे सिलेबस नहीं छूटता और आपको हर विषय की जानकारी रहती है यानि आप हर चीज से पढ़ाई से अप टू डेट रहते है इसलिए रोजाना स्कूल को जाये|


8- पढ़ाई रूम को साफ रखे?


आपने कई बार गौर किया होगा कि साफ कमरे में पढ़ाई करने से मन अधिक लगता है इसलिए पढ़ाई करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले कमरे को हमेशा साफ रखें टेबल पर पढ़ाई का सामान रखे अगर पढ़ाई के कमरे में सामान अव्यवस्थित और बिखरा हुआ रहेगा तो इससे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस हो सकती है अतः आप रूम स्टडी साफ रखे|


9- हमेशा खाने पीने का ध्यान रखे?


एक विद्यार्थी के लिए जितनी अन्य बातें जरूरी हैं उतना ही जरूरी है स्वस्थ और पौष्टिक आहार जो शरीर के लिए ज़रूरी होता है साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आहार सीमित मात्रा में ही लिया जाए ताकि पढ़ते समय आलस न आए|

ऐसे में एक विद्यार्थी को अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए नियमित पौष्टिक आहार लेने से दिमाग तो तेज होता ही है साथ ही पढ़ाई में मन भी लगता है आप खाने में हल्का भोजन ले ताकि आलस ना आये|

10- पढ़ाई पर फोकस करें?

पढ़ते समय एक विद्यार्थी को अपने ध्यान को केंद्रित रखना चाहिए अगर ध्यान केंद्रित रहेगा एक जगह रहेगा तो आप अच्छे से पढ़ पाएंगे|इसके साथ ही चीजों को आसानी से सीख पाएंगे और याद रख पाएंगे| इससे मन केंद्रित रखने के कौशल का विकास होगा वहीं आप अपनी इन्द्रियों और इच्छाओं को नियंत्रित करने में भी सफल हो पाएंगे जो एक छात्र के लिए ज़रूरी होता है|

11- मोबाइल व अन्य गेजेट से दूरी रखे?

पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई होनी चाहिये इस समय मोबाइल, लैपटॉप आदि गैजेट्स को खुद से दूर रखें हां अगर इनका इस्तेमाल करना ही है तो पढ़ाई के संबंध में ही करें बाकि समय में दूर रहे देखा गया है जब आपके पास ये चीज़े होती है तो आपका ध्यान भटकता है स्टडी पर फोकस छूट जाता है|

12- पानी भरपूर मात्रा में पीये?

आठ गिलास पानी प्रतिदिन पीने की आदत स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती हैं। इस आदत को शामिल कर शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को दूर करने में मदद मिलती हैं। साथ ही कई गंभीर शारीरिक समस्याओं को भी आप खुद से दूर रख सकते हैं|

13- वे ग्रुप स्टडी करते है?

जब हम अकेले में स्टडी करते है तो मन में कोई सवाल आने पर हम उसका उत्तर मन में ही रखते है या फिर किसी प्रश्न समझ ना आने पर उसको छोड़ देते है जिससे एग्जाम में वही प्रश्न आ जाता है जिसके कारण हमारे कम अंक आ जाते है|

हम सोचते है काश प्रश्न का उत्तर किसी से पूछ लिया होता तो इसका जवाब है आप ऐसा आगे ना हो इसके लिए ग्रुप स्टडी करें एक दो पढ़ने वाले छात्र पढ़ाई साथ में बैठकर करें इससे अगर कुछ ना आने पर वे आपस में पूछ सकते है ये काफ़ी प्रभावी तरीका है अच्छे अंक लाने का तो अतः ग्रुप स्टडी करें ये एक अच्छी आदत है और ये आदत जल्दी अपनानी चाहिए|

14- वे नोट्स बनाते है??

परीक्षा में छात्रों के अच्छे मार्क्स आये इसके लिए महत्वपूर्ण होता है वे नोट्स से पढ़ाई करें इसके आलावा कम समय हो तो भी ये नोट्स एक वरदान साबित हो जाता है और हम. पास हो जाते है तो आपको एग्जाम से 3 महीने पूर्व से ही नोट्स बनाकर पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए आप किताब के मुख्य और पिछले वर्ष के प्रश्ननो को जोड़कर नोट्स तैयार करें आप इन नोट्स में हाईलाइटर का सहारा ले सकते है|

15- टाइम टेबल से पढ़ते है?

किसी भी कार्य में सफलता पाने और अच्छे से करने के लिए ज़रूरी है वे आप टाइम टेबल का पालन करें ऐसा करने से समय बचता है साथ ही हर विषय को पढ़ने का सही  पूरा समय मिल जाता है अपना अधिकार समय पढ़ाई का सुबह को दे|

 ये समय दिमाग़ के लिहाज से पढ़ाई के लिए उत्तम है याद रखता है मेमोरी में और देर तक याद रहता है इसके आलावा मन शांत होता है तो नाते नये विचारों की उत्पति भी सुबह के समय में ज़्यादा होती है अतः सुबह का समय तय करें|


FAQ-


प्रश्न 1)- बच्चो की अच्छी आदतें कौन सी है?


उत्तर- वे टाइम टेबल से पढ़ते है व नोट्स भी पढ़ते है समय समय पर ये मुख्य आदतो में शामिल होना चाहिए|


प्रश्न 2)- विधार्थी जीवन में अच्छी आदतों का क्या महत्त्व है?


उत्तर- इससे विधार्थी एक एवरेज स्टूडेंट से बदलकर टॉपर की गिनती में आ जाता है|


प्रश्न 3)- छात्र के अच्छे गुण क्या है?


उत्तर- वे समय पर उठते है जल्दी, नोट्स से पढ़ाई करते है, वे हमेशा खुश रहते है, नकारात्मक विचारों से दूर रहते है आदि|


CONCLUSION---


इस लेख में आपको छात्रों के लिए 15 अच्छी आदतें बताई गई है आप अगर अपने जीवन में ढाल लेते है तो आप अच्छे स्टूडेंट टॉपर बन सकते है हाँ एक बात है टाइम टेबल बनाये इसके बिना अच्छी आदतों को ग्रहण करना मुश्किल है आप लम्बे समय कम से कम 1 महीने करें तो लाभ होगा आदि अगर कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.