एक बार पढ़ते ही कैसे याद करें

 एक बार पढ़ते ही कैसे याद करें?


एक बार पढ़ते याद हो जाये ऐसा क्या करें अगर बात करें तो ये एक कौशल है जो जीवन मे काफ़ी महत्त्वपूर्ण होता है खासकर स्टूडेंट लाइफ मे उसका काफ़ी असर होता है वे जल्दी भूल जाते है जब हम पढ़ाई करते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ साथ अधिकतर पढ़ा हुआ ज्ञान हमारे दिमाग़ याददाश्त  से निकल जाता है|

इसको सुधारने के लिए, स्पेस्ट रिपिटिशन तकनीक का उपयोग करना सबसे उपयुक्त हो सकता है| इस तकनीक में, आप पढ़ते हुए विषय को निरंतर बार-बार याद करते हैं|




जो उसे आपके दिमाग़ में स्थायी रूप से स्थान देता है साथ ही ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने वाले तरीके भी याददाश्त को मजबूत बनाते हैं|इसके अलावा, खुद को रिव्यू करना,सेल्फ टेस्टिंग करना,और उच्चारण भी याददाश्त को सुधारने में मदद कर सकते हैं|

 महत्वपूर्ण बात है, संगीत और कलर से तैयार  तस्वीरें बनाना जिससे ज्ञान आपके दिल और दिमाग में स्थायी रूप से समायोजित हो जाए। इस तरीके से, आप जीवन भर के ज्ञान को एक बार पढ़ते ही याद रख सकते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे है एक बार पढ़ते ही कैसे याद करें तो आपको ध्यान से पढ़ना चाहिए, लिखकर याद करें, बार बार पढ़े बाकि आगे के लेख मे जानते है बिना देरी के चलिए समझते है|


सही से ध्यान देना 


अगर बात करें तो ध्यान से पढ़ना आपकी याददाश्त में सुधार करता है आप हमेशा पढ़ते समय शांति और एकाग्रता बनाए रखें जिससे आपका ध्यान पढ़ाई मे अधिक समय तक लगेगा और जल्दी याद भी हो जायेगा|

मनचाहे स्थान पढ़ना?


ये पॉइंट काफ़ी महत्वपूर्ण है अपने मनचाहे स्थान पर पढ़ना ज्ञान को स्थायी रूप से याद रखने में मदद कर सकता है अगर आप खुले मे है और जहा आपको ज़्यादा पसंद है पढ़ना तो आप मन लगाकर पढ़ेगे|

पढ़ाई मनोरंजक बनाएं?


 चाहे कोई भी कठिन विषय हो उसको जल्दी याद करना है तो आपको किसी कहानी, गतिविधि या उदाहरण के साथ जोड़ना होगा जिससे आपको जल्दी याद हो जायेगा|

बार-बार पढ़ें?


 अगर आपको किसी विषय को समझने मे समस्या  आ रही है तो आप विषय को बार-बार पढ़िए इससे स्थायी रूप से याद हो जायेगा ये रिसर्च मे भी पाया है अगर आप दिमाग़ मे एक चीज को बार बार घुमाते है याद करते है तो वे दिमाग़ मे सेव हो जाती है तो बार बार पढ़े कठिन विषय भी समझ आने लगेंगे लगेंगे|

रिव्यू करें


आपने जो कुछ पढ़ा है उसकी समीक्षा करने से ज्ञान को अधिक याद रखा जा सकता है यानि रिव्यु करना चाहिए जिससे वे याद हो जाये|

फ्लैशकार्ड इस्तेमाल करें


फ्लैशकार्ड एक अच्छा बेहतर उपकरण हैं जो छोटे सूत्र, शब्द या फैक्ट्स को याद रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है आप भी प्रयोग करें|

मनचित्र बनाए?


जल्दी याद रहे व भूले नहीं इसके लिए आप मनचित्र डायग्राम के रूप में पढ़िए ये सुलभता से याद रखने में मदद कर सकता है अगर आप नोट्स भी तैयार कर रहे है तो चित्र बनाये ऐसा करने से आपको याद रहने लगता है|

संगठित बनाएं?


 ज्ञान को संगठित तरीके से पढ़ाना भी काफ़ी ज़रूरी है जिससे लम्बे समय तक उसे याद करने में मदद करता है|

बाटकर विषय को पढ़े?


कहते है अगर कोई टॉपिक बड़ा है याद नहीं हो रहा है तो विषय को बाटकर छोटे छोटे हिस्सों मे करके उसे याद करना अधिक सुविधाजनक बना सकता है कहने का मतलब है अगर कोई टॉपिक 200 शब्दों का है तो 4 भागो मे बाट ले 50 एक छोटा भाग हो जायेगा इससे याद जल्दी हो जाता है|

सुनने का अधिक अभ्यास करें?


ज्ञान को बोलकर या अन्य तरीके से सुनकर याद करने से भी लाभ हो सकता है यानि आप किसी टॉपिक को ऑडियो रूप मे सुनते है तो याद होता है और वीडियो मे देखते है|

एक समय पर एक विषय पढ़े?


 आपको एक समय में एक ही विषय पढ़ना चाहिए इससे विषय को याद करने में मदद मिलती है| 

टीच करने की कोशिश करें?


ये काफ़ी प्रभावी तरीका है आप दूसरों को विषय सिखाने से आप भी उसे अधिक याद कर सकते हैं आप आपका एक प्रकार का रिवीज़न भी हो जाता है|

मनन करें?


पढ़ाई के बाद, विषय को ध्यान में रखते हुए मनन करना भी ज्ञान को याददाश्त में सुधारता है आपको पढ़ा हुआ मन मे दोहराना चाहिए इससे भी दिमाग़ मे वे सेव हो जाता है आप जल्दी भूलते नहीं हो|

याद करने की एक तस्वीर बनाएं?


आपको विषय को याद करने के लिए एक तस्वीर बनानी चाहिए और उसे स्मृति में रखें ये तरीका भी बेहतर है|

रिलेक्स करें या आराम करें?


किसी भी कार्य को लगातार नहीं करना चाहिए आपको चाहिए पढ़ाई के बीच में आराम करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह माइंड को ताजगी देता है और याददाश्त को सुधारता है एक रिसर्च मे है अगर आप 1 घंटा लगातार पढ़ रहे है और आराम ब्रेक नहीं करते है तो कुछ चीज़े दिमाग़ से निकलने लगती है इसलिए कुछ मिनटो का एक ब्रेक ले थोड़ा घूम ले पानी पी ले फिर स्टडी करें|

समय-सारणी बनाएं?


अपने अध्ययन को समय-सारणी में करें जिससे आप विषय को समय पर याद कर सकें आपको इससे पता रहेगा किस विषय को कब कितना समय देना है किसमे kam टो ये सारणी बनाये|

उच्चारण करें?


ये तरीका भी उत्तम है विषय को बोलकर उच्चारण करने से याददाश्त में सुधार होता है बोलकर घूम घूमकर पढ़ने से आपको लाभ होता है|

ग्रुप स्टडी करें


ये तरीका आपको एवरेज स्टूडेंट से टॉपर स्टूडेंट की गिनती मे लेकर आने का बेहतर तरीका है समूह में पढ़ते समय, विषय को समझने में और याद करने में मदद मिलती है अगर कोई कमजोर छात्र है संकोच करता है कुछ समझ नहीं आने पर पूछता नहीं है टीचर से समूह मे पढ़ने से साथियो से पूछ सकता है|

रेवाइज़ करें?


ये पढ़ा हुआ याद करने का तरीका है रिवीज़न करने से आपको आपने जो कुछ भी पढ़ा है याद हो जाता है जल्दी टो एग्जाम के अंतिम दिनों मे रिवीज़न कार्य करें संभव हो नोट्स से करें|

प्रोग्रेस नोट करें?


आपने जो कुछ भी पढ़ा है टो आपको प्रगति को नोट करें और उसे सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ऐसा करने से जहा आपको प्रोग्रेस पता होंगी साथ ही आपको अपने अंदर कमियों का भी मालूम होगा|

नींद पूरी करें?


नींद पूरी करने से भी याददाश्त में सुधार हो सकता है अगर आप समय पर सोते है व उठते है टो आपका शरीर ऊर्जावान रहता है|

आध्यात्मिक अभ्यास करें?

 ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास करने से माइंड को शांति मिलती है और याददाश्त सुधरती है आपको इसको भी करना चाहिए|

खेलें?


 खेलने से भी माइंड ताजगी देता है और याददाश्त को सुधारता है लगातार पढ़ाई के साथ साथ कुछ समय खेलने पर भी खर्च करें|

रिलेक्सेशन तकनीकें सीखें?


शांति और संशय-रहित दिमाग के लिए रिलेक्सेशन तकनीकें सीखें आपको काफ़ी लाभ होगा|

खुद को प्रशंसा करें?


 सफलता पाने के लिए ज़रूरी है आप समय समय पर अपने किये गए कार्यों की तारीफ करें इससे आपके अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा|

खुद के विचारों को प्रभावित करें?


सकारात्मक और उत्साहजनक विचारों को रखें, क्योंकि यह याददाश्त को सुधारता है आपका ऐसा करना चाहिए|

अनुभव से सीखें?


अनुभव और गलतियों से सीखना और सुधार करना भी याददाश्त को सुधारता है अगर आप किसी कार्य को कर रहे है गलतियों से नहीं सीख रहे है टो आप सफल नहीं होंगे|

अपने अनुसार पढ़ें


खुद के अध्ययन स्टाइल और प्राथमिकताओं के अनुसार अध्ययन करना भी ज्ञान को याद रखने में मदद करता है आपको खुद के तरीको को अपनाना चाहिए|

सुखी रहे


 खुश रहने से माइंड को ताजगी मिलती है और याददाश्त को सुधारता है टो हमेशा खुश रहे है काल की चिंता करने के बजाय अपना 100% दे|

स्वस्थ भोजन?


स्वस्थ भोजन खाना और अपने शरीर का ख्याल रखना भी माइंड को ताजगी देता है आपको हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए और प्रोटीन जैसी चीज़े लेनी है|

FAQ-



प्रश्न 1)- एक बार पढ़ते ही याद करने के लिए क्या चीज़े है?

उत्तर- एक बार पढ़ते ही याद करने के लिए कुछ तकनीकें हैं जैसे कि स्पेस्ट रिपिटिशन, ध्यान और एकाग्रता के साथ पढ़ना, फ्लैशकार्ड इस्तेमाल करना, उच्चारण, और अभ्यास करना।

 प्रश्न 2)- स्पेस्ट रिपिटिशन क्या है और इसे कैसे उपयोग करें?

उत्तर-स्पेस्ट रिपिटिशन एक याददाश्त तकनीक है जिसमें आप विषय को निरंतर बार-बार याद करते हैं, जो उसे आपके स्मृति में स्थायी रूप से स्थान देता है। आप पढ़ते हुए विषय को नियमित अंतरालों पर रिव्यू करते हैं।

प्रश्न3)- कैसे ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाएं ताकि याददाश्त में सुधार हो?

उत्तर-ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए अपने अध्ययन के लिए एक स्थान चुनें, समय-सारणी बनाएं, खाली पेट पढ़ें, विषय को छोटे सेशन्स में पढ़ें और अपने मन को नियंत्रित करें।

प्रश्न 4)-  फ्लैशकार्ड्स का उपयोग कैसे करें और याददाश्त के लिए क्यों उपयुक्त हैं?

उत्तर-फ्लैशकार्ड्स एक उपयुक्त उपकरण हैं जो छोटे सूत्र, शब्द या तथ्यों को याद रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आप इन्हें इंगित किया गया ज्ञान या प्रश्न के उत्तर के साथ तैयार करके उन्हें देखते हैं और उत्तर देते हैं। जो फ्लैशकार्ड्स आप सही जवाब देने में सक्षम हो जाते हैं, उन्हें बार-बार देखें।

प्रश्न 5)-याददाश्त में सुधार के लिए उच्चारण कैसे मदद करता है?

उत्तर-विषय को उच्चारण करने से याददाश्त में सुधार होता है क्योंकि जब हम किसी चीज को बोलते हैं, तो उसे अधिक सहजता से याद करते हैं। इसलिए, विषय को बोलकर उच्चारण करना याददाश्त को सुधारता है।

प्रश्न 6)- रिव्यू और सेल्फ टेस्टिंग क्यों महत्वपूर्ण हैं और इन्हें कैसे करें?

उत्तर -रिव्यू और सेल्फ टेस्टिंग याददाश्त को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे हमें पता चलता है कि हम कितने ज्ञान को याद रख सकते हैं और कितने कमियां हैं|

CONCLUSION--


इस लेख मे आपको बताया गया है कि एक बार पढ़ते ही कैसे याद करें तो ऊपर तरीके बताये है आपको लम्बे समय तक मानने है इसके आलावा आप लिखकर याद करें, शांत स्थान पर रीडिंग करें आदि अगर कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.